Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर ने मोगा में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया

उपायुक्त मोगा श्री सागर सेतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

Sagar Setia, DC Moga, Deputy Commissioner Moga, Moga, PIB Jalandhar, Press Information Bureau, PIB Chandigarh, Vartalap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 11:14 IST

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) चंडीगढ़ की जालंधर शाखा द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का मोगा में आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से मोगा के पत्रकार शामिल हुए। इस मीडिया कार्यशाला में ‘भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और पहलों की महिला सशक्तिकरण में भूमिका’ विषय पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। 

इस अवसर पर उपायुक्त मोगा, श्री सागर सेतिया, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की गई। मीडिया एवं संचार अधिकारी, डॉ. विक्रम सिंह ने कार्यशाला में पहुँचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीआईबी मंत्रालय का प्रमुख हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों/योजनाओं और पहलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए पीआईबी और मीडिया के बीच समन्वय बढ़ाना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाता है। उपायुक्त मोगा, श्री सागर सेतिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की देश की प्रगति में विशेष भूमिका है और यदि महिलाएँ सशक्त होंगी तो हमारा देश और अधिक उन्नति करेगा। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कई ऐसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिन्होंने देश की महिलाओं को सशक्त करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और प्रयास है कि विभिन्न योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचे। इसके लिए मीडिया के साथ सरकार का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पत्र सूचना कार्यालय द्वारा ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रम सरकार और मीडिया के बीच संवाद स्थापित करने में अहम योगदान देते हैं, जिसका लाभ आम जनता तक पहुँचता है। मीडिया के माध्यम से लोग यह जान पाते हैं कि सरकार उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएँ चला रही है और उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मोगा की जिला परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. रीतू जैन ने कहा कि यदि देश के लोग स्वस्थ होंगे तो वे देश की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार की कई योजनाएँ विशेष रूप से महिलाओं के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जा रही हैं।

शिक्षा विभाग मोगा की जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), श्रीमती मंजू भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार देश की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष की सभी बेटियों सहित सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

इसके साथ ही मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दोपहर का मुफ्त भोजन दिया जा रहा है और रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को आत्म-सुरक्षा की शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर कृषि अधिकारी, मोगा, डॉ. सुखराज कौर ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि विभाग में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है, जिससे किसानी और महिला सशक्तिकरण दोनों को बढ़ावा मिला है। 

उन्होंने बताया कि नमो ड्रोन दीदी पहल के तहत जिला मोगा में चार महिलाएँ ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करने के कार्य में मिसाल बनी हैं। ज़िला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी, मोगा, श्रीमती डिंपल ठाकुर ने कहा कि विभाग द्वारा कई ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाएँ अपनी कला के माध्यम से सशक्त हो रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। 

कौशल विकास मिशन की ब्लॉक मिशन मैनेजर, श्रीमती मनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, संकल्प योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में महिलाओं की विशेष भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुखदीप सिंह, सूचना सहायक ने पत्रकारों, मुख्य अतिथि और वक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यशाला के अंत में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

 

Tags: Sagar Setia , DC Moga , Deputy Commissioner Moga , Moga , PIB Jalandhar , Press Information Bureau , PIB Chandigarh , Vartalap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD