Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में नायब सिंह सैनी ने किया सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन

मुख्यमंत्री ने 35 वैश्विक भाषाओं में लिखी गीता कक्ष को खूब सराहा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, International Gita Mahotsav 2025, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2025, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 16:49 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में आधुनिक एवं हाईटेक तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की योजना को बखूबी दिखाया गया है। 

इस प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की 35 वैश्विक भाषाओं में लिखी  गीता का कक्ष भी उल्लेखनीय और सराहनीय है। इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे हरियाणा की प्रगति, भावी योजनाओं, पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश, कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थों का इतिहास, विशाल कर्व एलईडी पर महाभारत के मुख्य अंश देखने लायक है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्धियों और भावी योजनाओं को लेकर लगाए गए 25 स्टॉलों का भी अवलोकन किया। 

मुख्यमंत्री ने एक-एक विभाग की योजनाओं के बारे में फीडबैक ली और प्रदर्शनी के तथ्यों, साज-सज्जा और आधुनिक तकनीकी के बारे में प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों के साथ समूह यादगारी चित्र करवाया और हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रुचि लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी को देखा और प्रदर्शनी में प्रयोग की गई उच्च आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी भी ली।  हाईटेक तकनीकी के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों और महाभारत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों के बारे में भी दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक आर एस सांगवान व शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के गौरवमयी इतिहास के साथ ही 11 साल में बदलते हरियाणा के विकासात्मक पहलुओं व विकासोन्मुखी रूपरेखा से भी अवगत कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में  गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD