Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सुरेश रैना : एक खुशमिजाज खिलाड़ी, जिसने क्रिकेट में बनाए अनूठे रिकॉर्ड्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Suresh Raina
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 13:14 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, शानदार फिल्डिंग और उपयोगी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के स्तंभ रहे। रैना साल 2011 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कई ऐसी पारियां खेलीं, जिन्हें आज भी याद रखा जाता है। 

27 नवंबर 1986 को मुरादनगर में जन्मे सोनू यानी सुरेश रैना को बचपन से क्रिकेट का शौक था। महज 11 साल की उम्र में रैना सुबह साढ़े 4 बजे उठकर क्रिकेट खेलने जाते। क्रिकेट का जुनून ऐसा था कि सुबह उठने की जल्दी में रातभर ठीक से सो भी नहीं पाते। परिवार चाहता था कि उनका सोनू पढ़ाई में मन लगाए, लेकिन बेटे को पढ़ाई से ज्यादा खेल में रुचि थी। 

वह कमरे में पढ़ाई करने से ज्यादा खेल के मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आते थे। आखिरकार, सुरेश रैना का लखनऊ के स्पोर्ट्स हॉस्टल में सेलेक्शन हुआ, लेकिन यहां सीनियर्स उनसे अपने निजी काम करवाते, लेकिन इसके बावजूद रैना ने क्रिकेट को नहीं छोड़ा। रैना ने 2002/03 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इसके बाद साल 2005 में उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह मिली। 

अगले साल उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू किया। साल 2010 में रैना ने टेस्ट टीम में भी जगह बनाई। विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना सीमित ओवरों के क्रिकेट में जबरदस्त खिलाड़ी रहे। उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में होती थी। उन्हें क्रिकेट मैदान पर एक निस्वार्थ और खुशमिजाज खिलाड़ी के रूप में जाना गया, जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमेशा तैयार रहता था।

सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सुरेश रैना ने इस लीग में कुल 205 मैच खेले। सुरेश रैना डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। 

वह वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन और 100 कैच लपकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। सुरेश रैना ने भारत की ओर से 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 26.48 की औसत के साथ 768 रन बनाए। इसके अलावा, 226 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक के साथ 5,615 रन बनाए। 78 टी20 मुकाबलों में रैना के नाम 29.18 की औसत के साथ 1,605 रन दर्ज हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Suresh Raina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD