Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, फिर अलापा 'अरुणाचल' का राग; ताइवान पर भी कर रहा दावा; जानें पूरा मामला

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 13:00 IST

भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन फिर से पुराना राग अलाप रहा है। चीन ने मनमाने तरीके से भारतीय नागरिक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद जमकर बवाल मचा। हालांकि, भारत ने चीन को कड़े शब्दों में जवाब दिया है। खैर, ये चीन की पुरानी आदत रही है, दूसरों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करना और ऐसा करने में सफल ना हो पाए तो भी उसे अपना बताना। 

चीन ऐसा ही कुछ ताइवान के साथ भी करने की कोशिश करता रहा है। बता दें, अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में भी अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य है ना कि चीन का। अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है। इसकी सीमाएं भूटान, चीन और म्यांमार से सटी हैं।

चीन की हालत ये है कि उसने अपने मानचित्र पर अरुणाचल प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर को भी अपना हिस्सा बता दिया। वहीं बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के दूसरे समिट में चीन ने जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया था। कुछ समय पहले चीन ने ऐसे लगभग तीस हजार नक्शों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया था। 

2018 के लगभग में चीनी चैनल सीजीटीएन ने पीओके को पाकिस्तान से अलग दिखाया था। चीन ताइवान के साथ भी यही करने की कोशिश में लगा हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और धमकियां देता रहता है कि वह बलपूर्वक भी ताइवान को हासिल करके रहेगा। वहीं ताइवान की सरकार का कहना है कि वह एक स्वतंत्र राष्ट्र है और उसे क्या करना है, यह वहां की जनता तय करेगी। 

चीन की ओर से बढ़ते दबाव के बीच ताइवान ने अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में वृद्धि की है। यही कारण है कि ताइवान अमेरिका से हथियार भी खरीद रहा है। ताजा अपडेट में ताइवान ने चीन के साथ जारी तनाव के बीच 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रक्षा बजट पेश किया है। वहीं दूसरी ओर जापान ने भी ताइवान के नजदीक योनागुनी द्वीप पर नई मिसाइलें तैनात कर दी हैं।

चीन और भारत के बीच मैकमोहन रेखा को ही दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जाता है, लेकिन चीन इसे मानने से इनकार करता है। चीन दावा करता है कि तिब्बत का बड़ा हिस्सा भारत के पास है। वहीं, चीन ने पश्चिम अक्साई चिन के बड़े हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD