Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

भगवंत सिंह मान की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रक्तदान एवं अंगदान अभियान की शुरुआत

प्रदूषण मुक्त पंजाब के लिए पौधारोपण अभियान भी किया शुरू

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Anandpur Sahib, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:42 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आज विरासत-ए-खालसा में प्रदेश सरकार के राज्य स्तरीय रक्तदान तथा पौधारोपण शिविरों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पौधारोपण अभियान महान गुरु साहिबान को श्रद्धांजलि देने का सबसे उत्तम तरीका है, जिन्होंने “पवन गुरु पानी पिता, माता धरति महत” का शाश्वत संदेश दिया था। 

इस अभियान के तहत पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार शुरू किया जा रहा है ताकि जिले में हरियाली बढ़ाकर पंजाब को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन वृक्ष पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग आगे आएं और जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाएं तथा उनकी उचित देखभाल के लिए प्रशासन का साथ दें।

मुख्यमंत्री ने लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को अंगदान की शपथ भी दिलाई और सभी से इस नेक कार्य में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौवें गुरु साहिब जी द्वारा दिखाई गई निस्वार्थ भावना और उदारता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। 

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह पहल रक्तदान और अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने हेतु प्रेरित करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है जो एक दानी समाज को दे सकता है क्योंकि इससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह एहसास होना चाहिए कि हर रक्तदाता एक नायक है, इसलिए उसे हर तीन महीने बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने रक्तदाताओं से भी बातचीत की और समाज में उनके योगदान की सराहना की।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Anandpur Sahib , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD