Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

’सरबत दा भला एकत्रता: आप नेताओं ने ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि की भेंट

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aman Arora, Harjot Singh Bains, Malwinder Singh Kang, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:36 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौवें सिख गुरु साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक विशाल ‘सरबत दा भला एकत्रता’ समागम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु साहिब जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस ऐतिहासिक समागम को करवाने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अनुपम शहादत की विशिष्टता पर जोर दिया। उन्होंने नौवें गुरु साहिब को ‘हिंद दी चादर’ बताया और गुरू साहिब द्वारा दूसरे धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने की गहरी ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया।

श्री अरोड़ा ने गुरु साहिब की शहादत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “ यह इतिहास में यह पहली बार था जब एक बच्चे ने अपने पिता को बताया कि कौम को उनकी कुर्बानी की जरूरत है; यह पहली बार था जब एक शहीद खुद शहादत के लिए जल्लाद के पास गया।” उन्होंने गुरु साहिब के साथ शहीद किये गये उनके पैरोकारों भाई मती दास जी (जिंदा आरे से चीरे गए), भाई सती दास जी (जिंदा जलाए गए) और भाई दियाला जी (जिंदा उबाले गए) की शहादतों को गहरी श्रद्धांजलि दी। 

श्री अरोड़ा ने उन असाधारण परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला जब गुरु साहिब के पवित्र शीश और धड़ का अलग-अलग स्थानों पर संस्कार किया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि इस साल आयोजित इन सुनियोजित समागमों का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को गुरु साहिब के दर्शन, जीवन और अनुपम बलिदान की महत्ता से परिचित कराना था।

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गहरी श्रद्धा के कारण इन समागमों की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है। इन समागमों की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए श्री बैंस ने अहम विकास कार्यों की जानकारी दी, जिनमें पवित्र नगरी को सफेद रंग करना भी शामिल था। 

उन्होंने आगे कहा कि यहां हेरिटेज स्ट्रीट स्थापित की जा रही है। उन्होंने गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा केसगढ़ साहिब को जोड़ने के लिए एक नया गलियारा स्थापित करने की भी घोषणा की। श्री बैंस ने बताया कि इन समागमों में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे।

पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इस समागम के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस राज्य स्तरीय समागम को भव्य बनाने के लिए बजट पर कोई पाबंदी नहीं लगाई, जिससे पर्यटन विभाग को इन समागमों की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को बनाए रखने में मदद मिली। इससे पहले, सांसद मालविंदर सिंह कंग ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वॉलंटियर्स सहित समूची आप लीडरशिप की ओर से उपस्थित लोगों का स्वागत किया। 

उन्होंने नौवें गुरु साहिब और उनके बहादुर पैरोकारों के आगे नतमस्तक होने का अवसर देने के लिए परमात्मा और संतों का धन्यवाद किया। कंग ने संगत को भरोसा दिलाया कि सरकार और पार्टी के वॉलंटियर्स यहां नतमस्तक होने आने वाली समूची संगत के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मन से मेहनत कर रहे हैं। नेताओं ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गुरुओं की धरती की सेवा करते रहने के लिए आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर निहंग सिंह संगठन 96 करोड़ बुड्ढा दल के मुख्य जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आप प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aman Arora , Harjot Singh Bains , Malwinder Singh Kang , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD