Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन बना हरियाणवी संस्कृति की विशुद्ध पहचान

हरियाणवी संस्कृति का आईना हरियाणा पैवेलियन : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:17 IST

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य शुभारम्भ के सुअवसर पर महोत्सव में पधारे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति का आईना है। हरियाणा पैवेलियन प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता है। 

हरियाणा पैवेलियन के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व संरक्षण में सराहनीय योगदान दे रहा है। इस प्रशंसनीय योगदान के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारी बधाई के पात्र है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पावन तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थापित हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। 

इससे पहले रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सांसद श्री नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने हरियाणा पैवेलियन पहुंचकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान हरियाणा की आन - बान - शान पगड़ी बांधकर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी मेहमानों ने हरियाणा पैवेलियन में लगे स्टालों का अवलोकन किया। 

यह पवेलियन कलाकृतियों, कलात्मक शोकेस के माध्यम से हरियाणा के समृद्ध लोक पंरपराओं एवं प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत कर रहा है।  

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Naveen Jindal , Subhash Sudha , Rajnath Singh , International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD