Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'शर्तां' गाने को तुलसी कुमार ने बताया 'दिल की आवाज', बोलीं, 'सीमाएं तोड़ना चाहती हूं'

Tulsi Kumar, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sharatan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 15:03 IST

बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार ने फैंस के लिए नया गाना 'शर्तां' जारी किया है। पिछले कुछ सालों में तुलसी ने कई रोमांटिक और इमोशनल गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को एक नए अंदाज में पेश किया है। 'शर्तां' एक ऐसा डांस ट्रैक है, जो पूरी तरह से एनर्जेटिक और जोशीला है। 

गाने में फ्रीस्टाइल डांस के साथ थोड़ी बॉलीवुड स्टाइल का तड़का भी है, जो इसे और मजेदार बनाता है। बेहतरीन आवाज और नई स्टाइल के साथ तुलसी ने वीडियो में खुद को एक अलग और बोल्ड अवतार में दिखाया है। गाने का संगीत अभिजीत श्रीवास्तव ने दिया है और इसके बोल शायरा ने लिखे हैं।

यह गाना सुनने में ग्लोबल पॉप एनर्जी से भरपूर लगता है। इसकी बीट्स सुनकर पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। 'शर्तां' गाने को लेकर तुलसी कुमार ने कहा, ''हर कलाकार एक ऐसे मुकाम पर पहुंचता है जब वह अपनी सीमाएं तोड़ना चाहता है, जब दिल चुपचाप कहता है कि अब आगे बढ़ना है, अब पिछली बार से बेहतर करने का समय आ गया है। 

'शर्तां' मेरे लिए वही दिल की आवाज है, बस फर्क इतना था कि यह चुप नहीं थी। यह जोरदार, बोल्ड और उन रंगों से भरी थी, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं छुआ था। मैंने खुद को जितना धकेला, शायद पहले कभी नहीं किया।'' उन्होंने कहा, ''गाने के लिए डांस स्टाइल सीखने से लेकर अपने अंदर के एक ऐसे रूप को खोजने तक, जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था, 'शर्तां' मेरा वह रूप है, जिसे फैंस ने पहले कभी नहीं देखा। 

इसमें वो कला है जिसे मैं हमेशा व्यक्त करना चाहती थी। यह सबकुछ मेरे लिए नया है।'' वीडियो में तुलसी चार अलग-अलग लुक्स में नजर आई हैं, और हर लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने को रंजन वर्गीज ने डायरेक्ट किया है। वहीं, भूषण कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है, और यह अब सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। फैंस इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

 

Tags: Tulsi Kumar , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sharatan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD