Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर के मोचियां मुहल्ला बस्ती शेख में नशा तस्कर की अवैध निर्माण ध्वस्त

पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:33 IST

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जालंधर में आज एक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से स्थानीय मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख में कुख्यात नशा तस्कर की अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। 

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप कुमार शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की। यह अवैध निर्माण विशाल उर्फ लोटा पुत्र पिंका, निवासी मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख का था, जो थाना डिवीजन नंबर 5 के अधिकार क्षेत्र में आता है। विशाल एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पहले से ही 7 मामले दर्ज है।

उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस द्वारा नशे से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नशा तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD