Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की अपार महिमा को समर्पित ड्रोन शो में शिरकत की

ड्रोन शो के माध्यम से नौवें पातशाह के महान जीवन और फ़लसफ़े को अति आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया गया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:01 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज संगतों के भारी जनसमूह में शामिल होकर विरासत-ए-खालसा यादगार में श्री गुरु तेग बहादुर जी की अपार महिमा को समर्पित हाई-टेक ड्रोन शो में पूरी श्रद्धाभावना से हाज़िरी लगाई। मुख्यमंत्री मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि विरासत-ए-खालसा यादगार में 23 से 29 नवंबर तक अति-आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और फ़लसफ़े को प्रदर्शित करता शानदार ड्रोन शो करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके राज्य की युवा पीढ़ियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से परिचित करवाना है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी को विनम्र श्रद्धांजलि है, जिसके माध्यम से गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और सर्वोच्च बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस शो के माध्यम से संगत को ‘हिंद की चादर’—नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धर्मनिरपेक्षता, मानवता और शहादत की भावना के महान आदर्शों का जीवंत अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि यह शो संगत को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव देता है कि कैसे गुरु साहिब ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को भी दर्शाता है, जो मानवता के इतिहास में एक अद्वितीय मिसाल और जुल्म-अत्याचार के ख़िलाफ़ धर्मयुद्ध का प्रतीक है। मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी मानव एकता, आपसी भाईचारे, निर्भीकता, सत्य और दया-भावना का मार्ग दिखाती है, जिसे इस शो के माध्यम से सही अर्थों में दर्शाया गया है। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस की याद में करवाया जा रहा यह शो समूची जनता को नौवें पातशाह की अपार महिमा से अवगत करवाने का राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरासत-ए-खालसा में करवाए जा रहे इस आउटडोर शो के ज़रिए गुरु साहिब के जीवन-चरित्र को विभिन्न भागों में रंगीन दृश्य-प्रोजेक्शनों, उन्नत लेज़र तकनीकों और प्रभावी साउंडट्रैक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD