Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब सरकार की इस पहल ने रचा इतिहास:जब दुनिया के सभी धर्मों ने एक साथ झुकाया सिर

श्री गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में सबने मिलकर किया नमन

Religious, Sri Guru Tegh Bahadur Ji, 350th Martyrdom Anniversary, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 10:11 IST

रविवार को पंजाब की पवित्र धरती आनंदपुर साहिब में कुछ ऐसा हुआ जो शायद इतिहास में पहली बार देखने को मिला। दुनिया के अलग-अलग धर्मों और मजहबों के बड़े-बड़े धार्मिक नेता एक मंच पर इकट्ठे हुए, हिन्द दी चादर श्री गुरु तेग़ बहादुर जी को याद करने के लिए। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ विश्वभर से आए धार्मिक गुरुओं ने गुरु के चरणों में नमन किया, जिन्होंने अपने से अलग धर्म वालों की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी।

बड़ी संख्या में जुटी संगत को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक गहरी बात कही जो सबको सोचने पर मजबूर कर देती है। उन्होंने कहा कि पूरे इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता जब किसी ने दूसरे धर्म को बचाने के लिए अपनी शहादत दी हो। बहुत से लोगों ने अपने धर्म के लिए, अपने विश्वास के लिए जानें कुर्बान की, लेकिन गुरु तेग बहादुर जी ने दूसरों के धर्म की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 

जो ये दर्शाता है की हम सब एक है और हर धर्म सर्वोपरि है यही वह खास बात है जो उन्हें पूरी दुनिया में अनोखा बनाती है। केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दुनियाभर के धार्मिक नेता महान गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब सरकार के साथ इस पवित्र धरती पर पहुंचे है।केजरीवाल ने यह भी बताया कि गुरु साहिब के चरणों ने जिन 142 गांवों को पवित्र किया था, पंजाब सरकार उन सभी गांवों का कायाकल्प कर रही है। 

सरकार इन गांवों को विकसित करने के लिए फंड दे रही है ताकि जहां-जहां गुरु साहिब के पैर पड़े, वहां-वहां खुशहाली और समृद्धि आए। यह सिर्फ विकास की योजना नहीं, बल्कि गुरु साहिब की याद को जीवित रखने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि हर धर्म हमें मानवता, दया और शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहने की शिक्षा देता है। इस सर्व धर्म सम्मेलन का मकसद सरबत दा भला यानी सबकी भलाई का संदेश देना है, ठीक वैसे ही जैसे हमारे सिख गुरुओं ने हमें सिखाया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में साफ कहा कि पंजाब सरकार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करने और प्रदेश में शांति, भाईचारा और सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसी धरती है जहां महान गुरुओं, संतों, फकीरों और शहीदों ने जन्म लिया। यह धरती की समृद्ध विरासत है जिसे संभालकर रखना और आगे बढ़ाना प्रदेश सरकार का फ़र्ज़ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने जो बलिदान दिया, वह सबसे ऊंचा और बेमिसाल है क्योंकि उन्होंने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए यह कुर्बानी दी थी।

भगवंत मान ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की याद में सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि पूरे साल अलग-अलग समागम और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सिलसिला आने वाले सालों में भी जारी रहेगा। हर साल गुरु साहिब के शहीदी दिवस पर बड़े कार्यक्रम होंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां भी गुरु साहिब की महान शिक्षाओं और उनके बलिदान से परिचित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी जरूरी बदलाव करेगी ताकि बच्चे गुरु तेग बहादुर साहिब और भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दयाला जी जैसे महान शहीदों के योगदान को समझ सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आनंदपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। 700 इलेक्ट्रिक रिक्शा मुफ्त सेवा के लिए लगाए गए है, 20 मिनी बसें चलाई गई है, टेंट सिटी बनाई गई है और विशाल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ये सभी सुविधाएं इसलिए दी गई हैं ताकि संगत को माथा टेकने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा श्रीनगर से एक बड़ा नगर कीर्तन निकाला गया है जो पठानकोट, होशियारपुर और दूसरे जिलों से होते हुए आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगों से अपील की कि वे गुरु तेग बहादुर साहिब की महान शिक्षाओं पर चलें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने हमें मानवता का सबसे बड़ा पाठ पढ़ाया। उन्होंने सिखाया कि हर इंसान को अपनी अंतरात्मा के अनुसार अपना धर्म चुनने का अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर हम सचमुच गुरु साहिब का सम्मान करना चाहते हैं तो हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां सद्भावना हो, भाईचारा हो और एक-दूसरे के धर्म के प्रति सम्मान हो।

यह सम्मेलन सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि आज के समय में सबसे जरूरी संदेश था कि अलग-अलग धर्म और मजहब होने के बावजूद हम सब एक साथ रह सकते हैं, एक-दूसरे का सम्मान कर सकते हैं और मिलकर एक बेहतर दुनिया बना सकते हैं। गुरु तेग बहादुर साहिब ने 350 साल पहले जो मिसाल कायम की थी, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और शायद आज के दौर में पहले से भी ज्यादा जरूरी है।

 

Tags: Religious , Sri Guru Tegh Bahadur Ji , 350th Martyrdom Anniversary , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD