Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

CM मान ने खुद न्योता देकर दिया एकता का संदेश - विपक्षी नेताओं को भी बुलाया

साबित किया गुरु के दरबार में कोई राजनीति नहीं

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Guru Tegh Bahadur Ji, 350th Martyrdom Anniversary, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 09:50 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पुरब समागम को लेकर जो किया है, वो वाकई दिल जीत लेने वाला है। सीएम मान ने खुद सभी विपक्षी नेताओं को न्योता भेजकर यह साबित कर दिया कि गुरु के चरणों में सिर्फ श्रद्धा होती है, राजनीति नहीं। इस ऐतिहासिक समागम में अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के सुनील जखड़, कांग्रेस के राजा वड़िंग सभी को विशेष आमंत्रण दिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया कि यह समागम किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। आज हम सब अपनी राजनीतिक पहचान को एक तरफ रखकर, सच्चे सेवादार बनकर गुरु जी के आदर्शों को नमन करने आए है।”पंजाब सरकार ने इस बार सचमुच कुछ अलग ही स्तर की तैयारी की है।

पूरे समागम में कहीं कोई राजनीतिक बैनर नहीं, कोई अफसरशाही का दिखावा नहीं - बस सेवा, समर्पण और श्रद्धा। हर व्यवस्था इतनी सुंदर और व्यवस्थित थी कि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।यह सच है कि पंजाब में बहुत सी पार्टियां आई है जो धर्म के नाम पर सिर्फ राजनीति करती रही है। मगर इस बार जो प्रबंध नज़र आया, वो पहली बार देखने को मिला है। जहां सरकार के सभी अधिकारी और मंत्री सच्चे सेवादार बनकर लंगर में सेवा कर रहे थे, श्रद्धालुओं की मदद कर रहे थे।

भव्य कीर्तन दरबार, विशाल लंगर का आयोजन, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विशेष व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी, चिकित्सा सुविधा - हर चीज का इंतजाम शानदार था। गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर आधारित कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और प्रवचन - सब कुछ बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।आम जनता ने भी इस पहल की जमकर तारीफ की। 

लोगों ने कहा कि यही असली सेवा है, यही गुरुओं की शिक्षा है। जब नेता अपने राजनीतिक मतभेद भूलकर एक साथ आते है, तो यह दिखाता है कि पंजाब की धरती पर गुरुओं का संदेश आज भी जीवंत है।सीएम मान ने अपने भाषण में कहा, “हमने यह दिखा दिया है कि धर्म और गुरुओं के मामले में कोई राजनीति नहीं होती। सभी दलों के नेता यहां एक साथ होने चाहिए क्योंकि गुरु जी का संदेश हम सबके लिए है। 

यह एकता ही पंजाब की असली ताकत है।”पंजाब सरकार का यह विशाल आयोजन वाकई काबिल-ए-तारीफ है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे राजनीति से ऊपर उठकर, मानवता और एकता को सर्वोपरि रखा जा सकता है। यह समागम एकता के उस दीये की तरह है जो अंधकार में रास्ता दिखाता है और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Guru Tegh Bahadur Ji , 350th Martyrdom Anniversary , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD