Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

फिरोज़पुर में कपूरथला का नशा तस्कर 50 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

सीमा पार पाकिस्तान के आई.एस.आई. समर्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी खेप: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 16:44 IST

सूबे में सफलतापूर्वक चल रहे नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के दौरान पाकिस्तान से जुड़े आई.एस.आई.-समर्थित नशा तस्करी मॉड्यूल को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को कपूरथला निवासी एक नशा तस्कर को 50 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा, निवासी गांव शन्ना शेर सिंह वाला (कपूरथला) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी सफेद कीआ सेल्टोस कार नंबर-पीबी 09 ए.क्यू. 3598, जिसमें वह सफर कर रहा था, को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि 50 किलो हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े आई.एस.आई. समर्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ सीपा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पाँच मामलों सहित कुल आठ आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी हाल ही में कपूरथला जेल से रिहा हुआ था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों की संभावना है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एएनटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) नीलाभ किशोर ने कहा कि सटीक तकनीकी खुफिया सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीमें आरोपी की जेल से रिहाई के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थीं। खुफिया जानकारी से पता चला कि संदिग्ध ने जलालाबाद के सीमा-निकट गांव बग्गेके उताड़ से नशे की बड़ी खेप प्राप्त की थी।

एडीजीपी ने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीमों ने आरोपी को फिरोज़पुर में ट्रैक किया और उसका पीछा किया। जिस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने गाड़ी भगा कर पुलिस टीमों पर चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गांव राउके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस खेप को प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में, एस.ए.एस. नगर के पुलिस स्टेशन एएनटीएफ में 21-11-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 302 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD