Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा कस्बा बुताला में लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित

डॉ. एस.पी. सिंह उबराय ने किया उद्घाटन

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 15:03 IST

दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और अपनी जेब से करोड़ों रुपये सेवा कार्यों पर खर्च करने वाले सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह उबराय ने आज अमृतसर के ऐतिहासिक कस्बे बुताला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘सनी उबराय क्लीनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर डॉ. दलजीत सिंह गिल और पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी उपस्थित थे।

कस्बा बुताला की पंचायत, एन.आर.आई. भाइयों और क्षेत्रवासियों के बड़े सहयोग से स्थापित की गई इस लैब के उद्घाटन उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह उबराय ने पंजाब सहित अन्य राज्यों में ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित की गई यह अत्यंत कम लागत वाली लैब कस्बा बुताला और आसपास के कई गाँवों को बड़ी सुविधा देगी।

डॉ. उबराय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में अब तक ट्रस्ट करीब 150 लैब खोल चुका है, जहाँ हर वर्ष लगभग 25 लाख लोग केवल लागत दरों पर अपने टेस्ट करवाकर लाभ ले रहे हैं। डॉ.उबराय ने बुताला के सरपंच सुखविंदर सिंह और उनकी टीम द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की ज़रूरत के अनुसार बहुत जल्द यहाँ एक आधुनिक डेंटल क्लीनिक और फिजियोथेरेपी सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर बुताला की पंचायत की ओर से डॉ. उबराय और उनकी टीम को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके ट्रस्ट के जिला प्रधान शिशुपाल सिंह लाडी, जनरल सचिव मनप्रीत संधू, जगदेव सिंह छीना, अमनदीप चीमा, प्रशांत रइया, जगजीत ब्यास, बलतेज सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, निरवैर सिंह, चरणजीत सिंह, लखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बल्ल, जग रूप सिंह, ज्ञान सिंह, हैडमास्टर अरविंदर सिंह, हैडमास्टर हर्षरण सिंह, प्रभजोत सिंह चहल, बलविंदर सिंह, प्रभजीत सिंह खालसा, नवराज सिंह, सूबेदार अमनदीप सिंह, यादविंदर सिंह साहबी, पूर्व सरपंच संतोष सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD