Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 25,000 रुपये लेता पटवारी काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 13:36 IST

भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज सर्कल गोलवर्ड, गाँव बाला चक्क, ज़िला तरनतारन में तैनात पटवारी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे शिकायतकर्ता, जो ज़िला अमृतसर का निवासी है,  से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 25,000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी ज़मीन बेचना चाहता था और इसके लिए उसने अपनी ज़मीन के इंतकाल (फर्द) की प्रति प्राप्त की। तब उसे पता लगा कि यह ज़मीन उसके नाम पर नहीं, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता इंतकाल को सही करवाने के लिए सर्कल पटवारी सरबजीत सिंह से मिला। पटवारी ने शिकायतकर्ता के इंतकाल के रिकॉर्ड को सुधारने के बदले 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ। इस संबंध में, दोषी पटवारी ने मौके पर ही पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये ले लिए।

शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में सरबजीत सिंह को दूसरी किस्त के रूप में 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन विजीलेंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी पटवारी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD