Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

शहीदी शताब्दी समागमों के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था के प्रबंध - ए.एस. राय

120 एकड़ में बनी पार्किंगों में 25 हजार वाहनों की क्षमता होगी

Religious, Sri Guru Tegh Bahadur Ji, 350th Martyrdom Anniversary, Sri Anandpur Sahib, AS Rai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 11:13 IST

 

श्री आनंदपुर साहिब में धन्न धन्न साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोहों को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है। डायरैक्टर जनरल पुलिस ए.एस. राय ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के डीजीपी श्री गौरव यादव के निर्देशानुसार सुविधा और सुरक्षा के हर पहलू का ध्यान रखते हुए समागमों के दौरान संगत को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए मजबूत योजना बनाई गई है।  

उन्होंने बताया कि समागमों के लिए बनाई गई 120 एकड़ में फैली विशाल पार्किंगों में लगभग 25 हजार वाहनों की क्षमता रखते हुए ट्रैफिक प्रबंध को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। पार्किंग क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त रास्ते, स्पष्ट साइनबोर्ड और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।  ए.एस. राय ने कहा कि गुरु नगरी में पहुंचने वाली बड़ी संख्या में संगत की सुविधा पंजाब पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

इसी भावना के साथ पुलिस कर्मचारी सेवा के सिद्धांत पर काम करते हुए संगत की मदद के लिए तैनात रहेंगे। समागमों के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा और हर सेक्टर का इंचार्ज नियमित रूप से रिपोर्ट करेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी रूटों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो वाहनों की निगरानी के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सहायता भी प्रदान करेंगे।

इसके अलावा, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सहायता डेस्क, मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें की भी व्यापक तैयारी की गई है।  डायरैक्टर जनरल पुलिस ने कहा कि संगत की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इस समागम को शांतिपूर्ण व सुचारु ढंग से मनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ ड्यूटी निभाएंगे।  इस मौके पर श्री ए.एस. राय, डायरैक्टर जनरल पुलिस ट्रैफिक, एडीजीपी एस.एस. परमार, निलंबरी जगदाले डीआईजी, डॉ. नानक सिंह डीआईजी, गुलनीत सिंह खुराना एसएसपी, डॉ. नवदीप अस्तीजा ट्रैफिक एडवाइजर उपस्थित थे।

 

Tags: Religious , Sri Guru Tegh Bahadur Ji , 350th Martyrdom Anniversary , Sri Anandpur Sahib , AS Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD