Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इंग्लैंड के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, एशेज में लगाया 'अनूठा शतक'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ashes, Mitchell Starc
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:10 IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ने इंग्लैंड के विरुद्ध पर्थ स्टेडियम में जारी एशेज 2025-26 सीरीज के शुरुआती मुकाबले की पहली पारी में 'पंजा' मारा है। इसी के साथ स्टार्क ने एशेज सीरीज में 100 विकेट भी पूरे कर लिए। स्टार्क ने 23 मुकाबलों की 43 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है।

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के 98 मुकाबलों में 405 विकेट हासिल किए थे। पर्थ में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 

यह टीम 31 ओवरों के खेल तक 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी है। इंग्लैंड की टीम को मुकाबले की छठी गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। टीम उस समय तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। इसके बाद ओली पोप ने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन डकेट 21 रन पर आउट हो गए।

यह टीम 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 55 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया। ओली पोप ने इस पारी में 58 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने ब्रूक के साथ छठे विकेट के लिए 30 गेंदों में 45 रन जोड़े। 

ब्रूक ने इस पारी में 52 रन का योगदान दिया, जिसमें 1 छक्का और पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क 12 ओवरों में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि ब्रेंडन डोगेट और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस पारी में मेहमान टीम को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ashes , Mitchell Starc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD