Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

श्रीनगर से आरंभ हुए नगर कीर्तन का पठानकोट में जयकारों की गूंज के साथ स्वागत

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, जिला प्रशासन और संगतों ने की फूलों की वर्षा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माधोपुर (पठानकोट) , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 13:18 IST

नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में श्रीनगर से 19 नवंबर को शुरू हुए नगर कीर्तन का आज पंजाब में प्रवेश करते समय माधोपुर हैड पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, जिला प्रशासन पठानकोट तथा संगत द्वारा फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के पंजाब में प्रवेश करने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान निहंग सिंहों ने गतके के जौहर भी दिखाये।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी, एस.एस.पी. दलजिंदर सिंह ढिल्लों, आम आदमी पार्टी पंजाब के उप प्रधान स्वरन सलारिया, जिला प्रधान अमनदीप सिंह संधू, साहिब सिंह साबा, किसान विंग के प्रधान बलजिंदर बंटी आदि उपस्थित थे। माधोपुर से सुजानपुर, मलकपुर, छोटी नहर, टैंक चौक, बस अड्डा पठानकोट, लाइटों वाला चौक, मिशन चौक होते हुए नगर कीर्तन का श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, मिशन रोड, पठानकोट में ठहराव किया गया, जो 21 नवंबर को सुबह श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल से चलकर सिम्बल हक, चक्की पुल, डमटाल, मीरथल, टोल प्लाज़ा मानसर होते हुए जिला होशियारपुर की सीमा में प्रवेश करेगा।

बताते चलें कि 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू हुआ नगर कीर्तन पठानकोट से अगले पड़ाव के लिए रवाना होकर 21 नवंबर को होशियारपुर में ठहराव करेगा। यह नगर कीर्तन कुल 544 किलोमीटर की यात्रा तय करके 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD