Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पूर्वी हल्के में दिनेश बस्सी ने किया पौधारोपण

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत शताब्दी को समर्पित

Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 16:45 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के पावन अवसर पर आज अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी की पहल पर पूर्वी हलके में विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, सामाजिक संस्थाओं और युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह के दौरान दिनेश बस्सी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का संपूर्ण जीवन त्याग, सत्य, मानवता और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अत्याचार के विरुद्ध और मासूमों की सुरक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह विश्व इतिहास में अद्वितीय है। बस्सी  ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएँ हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने, मानवता को सर्वोपरि रखने और समाज के कल्याण में योगदान देने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने पौधारोपण को गुरु साहिब के संदेशों से जोड़ते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना भी आज के समय की बड़ी जिम्मेदारी है। पेड़ लगाना सिर्फ पर्यावरण सुधार का प्रयास नहीं, बल्कि गुरु तेग बहादुर जी की बताई राह सेवा, संवेदनशीलता और सभी जीवों के प्रति दया को अपनाने का संकल्प है।

स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाया और साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। दिनेश बस्सी ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं का ओर खास तौर पर राजेश कुमार बब्बू का धन्यवाद किया जिन्होंने इस पहल में पूरा योगदान दिया। राजेश कुमार  ने कहा कि यह पहल पूर्वी हलके में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी कार्य करेगी।

इस अवसर पर डॉ नवजोत कौर सिद्धू भी पहुंची और इस मुहिम में साथ दिया। इसके अतिरिक्त इस दौरान काउंसलर मोनिका शर्मा, गिरीश शर्मा , शिंदर प्रधान  (डीवाईसी वाइस प्रेसिडेंट), रवि प्रकाश बब्लू , राजेश कुमार बब्बू, हरीश कुमार शर्मा, सुरिंदर देवगन, पवन महाजन, विपन महाजन, जगदीश अरोड़ा, सागर एप्पल, जिन्नी जी, विनोद कुमार डॉन जी, चेतन शर्मा जी, बग्गा पहलवान, विषु, साबी, अमित पुरी, मीतू, रघु सहित अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD