Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा : जयराम ठाकुर

हमारी योजनाएं हर प्रदेशवासी की जुबान पर कांग्रेस नेता अपनी एक योजना का नाम बताएं

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 14:54 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा है। यह जश्न किस बात का मनाया जाएगा इसको लेकर कांग्रेस के बड़े सारे नेता भी समझ नहीं पा रहे हैं? प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है। 

जिसका हवाला देकर मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत चुनाव को स्थगित करने की कोशिशें जारी हैं, इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार के लिए तीन साल के कार्यकाल का जश्न न जाने क्यों लाजमी है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार और कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न के बगैर नहीं रहा जाता। 

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 10000 से अधिक की राशि का भुगतान ट्रेजरी द्वारा रोक दिया गया है। सैलरी,पेंशन समय पर नहीं मिल रही, मेडिकल रीइंबर्समेंट खासकर बजुर्गों के लिए नहीं हो पा रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और आउटसोर्स पर जो भर्तियां हुई थी उनको हटाया जा रहा है। 

15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सारी सुविधाओं का बुरा हाल है। उसके बाद भी सरकार जश्न की तैयारी में मशगूल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को 3 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार का बड़ा हिस्सा उन्होंने निकाल दिया है।

लेकिन इन 3 सालों में उनके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी सरकार की एक योजना का जिक्र करना चाहिए, जिसकी चर्चा जनता के बीच हो। जिस योजना के दस-पांच हजार लाभार्थी भी हों। 

हमारी सरकार के दौरान हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन, गृहिणी सुविधा, शगुन, जन मंच जैसी योजनाएं चल रही थी उनको कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दिया है। उन योजनाओं का नाम प्रदेश वासियों की जुबान पर था। हमारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को लाखों की संख्या में मिला। 

लेकिन यह सरकारी योजनाओं को भी नहीं चला पा रही है। उन्हें घोषित या अघोषित रूप से बंद करने पर आमादा है। आज हिम केयर के पैसे नहीं मिल रहे, गृहिणी सुविधा में गैस भी नहीं मिल रही, यह स्थिति दयनीय है। बेटियों के शगुन योजना भी बंद है और असहाय लोगों के लिए चलाई गई सहारा योजना भी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि यह जश्न है किस बात का मान रहे हैं, अगर कांग्रेस के नेताओं में कुछ लज्जा है तो इस जश्न के फैसले को वापस लेना चाहिए।

बिहार में बोलेरो में फिट हुई तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट होगी कांग्रेस

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है और हिमाचल में कांग्रेस का हाल और भी बुरा होगा। दूर-दूर तक कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में दिखाई नहीं देगी। हिमाचल की जनता झूठी गारंटियों के दम पर पिछली बार सत्ता में आए कांग्रेस को अगले विधान सभा चुनाव में ऑल्टो कार में फिट कर देगी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD