Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एलपीयू में सतिंदर सरताज के 'हेरिटेज टूर इंडिया' ने जालंधर को मंत्रमुग्ध कर दिया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Satinder Sartaaj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 17:08 IST

प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज ने रविवार शाम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित अपने बहुप्रतीक्षित 'हेरिटेज टूर इंडिया' के जालंधर चैप्टर के दौरान अपनी शानदार प्रस्तुति से मंच पर धूम मचा दी। हजारों छात्र और संगीत प्रेमी सरताज के मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायन पर झूम उठे और उनके लोकप्रिय गानों 'साईं', 'उडारियां' और 'मासूमियात' पर तालियां बजा कर कार्यक्रम में नई जान भर दी। 

मोबाइल फ्लैशलाइटों से जगमगाता हुआ परिसर संगीत, संस्कृति और उत्सव का एक जादुई माहौल बना रहा था। एलपीयू में आयोजित इस कार्यक्रम में लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश कुमार मित्तल, लवली ग्रुप के वाइस चेयरमैन नरेश कुमार मित्तल, एलपीयू के फाउंडर चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल, तथा एलपीयू की प्रो चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल उपस्थिति रहे।

25 शहरों के विशेष हेरिटेज टूर के हिस्से के रूप में, सरताज चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली और जयपुर सहित प्रमुख भारतीय स्थलों पर प्रस्तुति दे रहे हैं। जालंधर कॉन्सर्ट ने पंजाबी सूफी विरासत और सांस्कृतिक संगीत की खूबसूरती को ओर गहरा बना दिया।

सतिंदर सरताज ने कहा कि पंजाबी सूफी संगीत केवल एक गीत नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक भावपूर्ण सेतु है। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संभालकर रखने की अपील की। कॉन्सर्ट का आयोजन पूरी मैनेजमेंट और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोगों के लिए एक सहज और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित हुआ। 

दर्शकों की भारी प्रतिक्रिया ने जालंधर के प्रदर्शन को इस टूर को एक यादगार आकर्षण बना दिया। यह कार्यक्रम एक शानदार समापन के साथ संपन्न हुआ, जिसने 'हेरिटेज टूर इंडिया' में एक और सफल उपलब्धि दर्ज की और दर्शकों को ऐसे पल दिए जिन्हें वे लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Satinder Sartaaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD