Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद बैठक में सीएम सुक्खू ने आपदा राहत सुधारों पर दिया जोर

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, Gulab Chand Kataria, Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Nayab Singh Saini, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, Manoj Sinha, Northern Zonal Council, NZC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 15:04 IST

हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लंबित मुद्दों को उठाया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा पश्चात पुनर्वास के लिए लंबित केंद्रीय पैकेज शीघ्र जारी करने और जीएसटी मुआवजा अवधि के बाद 9,478 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे की भरपाई हेतु विशेष टास्क फोर्स बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत चंडीगढ़ की भूमि और परिसंपत्तियों में हिमाचल के वैध 7.19 प्रतिशत हिस्से को जारी करने की मांग की। इसके साथ ही 2011 के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल की यह हिस्सेदारी बीबीएमबी द्वारा उत्पादित बिजली पर उसके हक का भी आधार है।

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी में हिमाचल से एक स्थायी सदस्य की नियुक्ति और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार बीबीएमबी से लंबित बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग रखी। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी के प्रावधान को लागू करने और लागत वसूल हो चुकी परियोजनाओं में हिमाचल की रॉयल्टी बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की भी मांग की।

इसके अतिरिक्त, 40 वर्ष पूरे कर चुकी जलविद्युत परियोजनाओं को राज्य को सौंपने का आग्रह किया। आपदा प्रभावित पहाड़ी प्रदेशों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएम सुक्खू ने आपदा राहत नियमों की समग्र समीक्षा की मांग की और पूरे उत्तरी क्षेत्र के लिए एकीकृत सतत विकास ढांचा तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर ऐसी समन्वित योजना अनिवार्य है।

राज्य में हवाई नेटवर्क विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पूर्ण केंद्रीय वित्त पोषण और भूमि अधिग्रहण व्यय वहन करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने, उच्च-ऊंचाई अनुसंधान केंद्र तथा आइस हॉकी स्टेडियम जैसे प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य की कड़ी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने तीन माह के बड़े जागरूकता अभियान की जानकारी दी और पॉक्सो मामलों में शून्य-सहिष्णुता नीति दोहराई।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , Gulab Chand Kataria , Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Nayab Singh Saini , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , Manoj Sinha , Northern Zonal Council , NZC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD