Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

बाबा श्री चन्द जी महाराज ने श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों व जीवन मूल्यों को अपनाकर मानव कल्याण की परम्परा को बढ़ाया आगे - नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब मांडी में बाबा श्री चन्द महाराज के 531वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिहोवा , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 16:45 IST

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव महाराज के पुत्र बाबा श्री चन्द जी महाराज ने उनके सिद्धांतों व जीवन मूल्यों को अपनाकर उनकी मानव कल्याण की परम्परा को आगे बढ़ाया था। सरकार प्रदेश में हिन्द की चादर नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को ज्योतिसर में राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पिहोवा, कुरुक्षेत्र में उदासीन श्री ब्रहम् अखाड़ा साहिब मांडी में बाबा श्री चन्द महाराज के 531वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पहुंच कर माथा टेका। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब के संस्थापक बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज ने सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानवता के महान सेवक बाबा श्री चन्द महाराज के 531वें प्रकाश उत्सव की सबको हार्दिक बधाई दी और बाबा श्री चन्द महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब श्री गुरुओं के आदर्शों को आगे बढाते हुए रक्तदान शिविर, गरीब कन्याओं का विवाह, खेलकूद प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन करते रहते हैं। आज भी यहां खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

किसी महान आत्मा के प्रकाश उत्सव को मनाने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के दो पुत्रों में से ज्येष्ठ पुत्र बाबा श्री चन्द जी महाराज का ध्यान बचपन से ही भक्ति की ओर था। उन्होंने मानव कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त अनेक कार्य किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा श्री चन्द महाराज का अनुसरण करते हुए बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज ने समर्पण भाव व उत्साह के साथ अनेक व्यक्तियों में प्रेम, प्यार, भाईचारे, जनसेवा और जीवन में सफल होने की दृढ़ आकांक्षा को जगाया है। इस महान कार्य को अंजाम देने के लिए ही इन्होंने उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब की स्थापना की। 

बाबाजी ने आध्यात्मिकता का एक ऐसा मापदण्ड स्थापित किया है, जो किसी मानव के लिए अत्यंत दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब का मानव कल्याण की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु साहिबान की 'कर्मभूमि' के साथ सम्बन्ध होने के कारण हमारा भी कर्त्तव्य बनता है कि हम महान गुरुओं के सद्भाव, सहनशीलता, भाईचारे और आपसी प्रेम के संदेश को अपने जीवन में उतारें। 

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा और सीख प्राप्त करने के लिए हम प्रदेश में उनकी जयंतियां राज्य स्तर पर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि हमारी नई पीढ़ी आधुनिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सके और वह अपनी उच्च प्राचीन संस्कृति को भी न भूले। इस दिशा में हमारे संत-महात्माओं की रचनात्मक भूमिका की देश व समाज को बड़ी जरूरत है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में अब करप्शन, क्राइम और कास्ट बेस्ड राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। संतों के आशीर्वाद से इस राजनीतिक शुचिता को सरकार हर कीमत पर बनाकर रखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। नशा मुक्ति के इस अभियान में हमारे संत-महात्माओं से जब भी हमने मदद मांगी, हमें भरपूर सहयोग मिला है।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी  भारत भूषण भारती, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब के संस्थापक बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व साध संगत मौजूद रही।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD