Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Congress Party Intensifies Activities for Upcoming Assembly Elections

सराभा नगर में बैठक के दौरान भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा

Pawan Dewan, Punjab Congress, Ludhiana Congress, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 10:48 IST

कांग्रेस पार्टी द्वारा ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी गतिविधियाँ तेज़ कर दी हैं। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने स्थानीय सराभा नगर में ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़ और अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक के दौरान भावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इससे पहले, दीवान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तलवाड़ को ज़िला कांग्रेस कमेटी शहरी की ज़िम्मेदारी फिर से सौंपने पर सम्मान चिन्ह भेंट किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पार्टी आलाकमान का आभार भी व्यक्त किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि तलवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस और मज़बूत होगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, तलवाड़ और दीवान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार की नाकामियों से बेहद परेशान व त्रस्त हैं और कांग्रेस पार्टी से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। हमें घर-घर पहुँचकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की नाकामियों से अवगत कराना होगा।

पार्टी नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को आतंकवाद के काले दौर से बाहर निकालने के लिए कई बलिदान दिए हैं। पार्टी की प्राथमिकता राज्य में शांति, प्रगति और आपसी भाईचारा है। पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने और ब्लॉक व वार्ड स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के लिए अहम कदम उठा जाएँगे। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत कपूर, पुरषोत्तम खलीफा, पीसीसी मैंबर सुशील मल्होत्रा, करण कालिया, कुलबीर नीटा, दीपक हंस, गौरव घई एम.सी, मोनू किंदा ब्लॉक अध्यक्ष, रोहित पाहवा, सन्नी खीवा, जसविंदर सिंह ओसाहन, शिव ओसाहन, हेमंत महाजन, हरभगत ग्रेवाल, गुरनाम सिंह कलेर, अनिल सचदेवा, योगेश गुप्ता, केवल पाहवा, राजेश अग्रवाल, संतोष गर्ग, रमन शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pawan Dewan , Punjab Congress , Ludhiana Congress , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD