Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा भव्य और दिव्य: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Mohan Lal Badoli, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 16:44 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस महोत्सव के हर लम्हें को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में संस्थाओं का योगदान अहम रहेगा।  25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंच रहे है। 

इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में शहर की 50 से ज्यादा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज  ने  अंतरराष्ट्रीय  गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए हर संस्था को अपना योगदान देकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कहा। इस दौरान जाट महासभा, शिव शक्ति सेवा मंडल, गुरु रविदास सभा, जन चेतना मंच, ब्रहामण सभा, पिछड़ा वर्ग, ब्रहम कुमार आश्रम, स्वर्ण चेतना, बर्फानी सेवा मंडल,महंत बंसीपुरी महाराज, महंत विजय दास, हरिओम दास परिवाजक, सैनी सभा, इस्कॉन, अग्रवाल वैश्य समाज, राजपूत सभा, रोड धर्मशाला, माधव सेवा समिति, मानवाधिकार विश्व संस्थान, अक्षर धाम सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को पहली की तरह इस बार भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करना है। सभी संस्थाओं को एक सूत्र में बंधकर सरकार और प्रशासन का सहयोग करना है ताकि दोनों बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना है और हर संस्था को अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी चौंको को महाभारत थीम पर विकसित जा रहा   है ताकि  चौक भव्य और सुंदर दिखाई दें। इस महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का अवलोकन करेंगे और 25 नवंबर से ही अनुभव केन्द्र को देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष का बड़े स्तर पर आयोजन ज्योतिसर में किया जा रहा है। इस शहीदी पर्व पर 4 पवित्र यात्राएं निकाली जा रही  हैं जो  24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को महा समागम में शिरकत करेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अपना उत्सव समझकर तैयारियां करनी है। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के गौरव का उत्सव है। इससे संस्थाओं का गौरव भी बढ़ेगा।  इस महोत्सव में लाखों की संख्या में हर प्रांत से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। महोत्सव को सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान दे।

इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी भारत भूषण भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Mohan Lal Badoli , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD