Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 : मोहन यादव अंतरिक्ष नीति का करेंगे अनावरण, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश पर जोर

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:43 IST

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन योदव गुरुवार को इस आयोजन में भाग लेंगे। वे अंतरिक्ष नीति का अनवारण करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर 'मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' की के बारे में बताया। सीएम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कनक्लेव में भाग लेंगे। सरकार इसका आयोजन मध्य प्रदेश को प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से कर रही है।

राज्य सरकार के अनुसार, यह आयोजन राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा तैयार करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मध्य प्रदेश टियर-2 भारतीय तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सके। कॉन्क्लेव के दौरान, मुख्यमंत्री यादव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास के लिए तैयार की गई राज्य की नई नीति का अनावरण करेंगे, जिसका उद्देश्य उज्जैन को अंतरिक्ष नवाचार के लिए भारत के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

इससे पहले बुधवार को सरकार ने बताया था, यह मसौदा नीति इन-स्पेस के तहत राष्ट्रीय अंतरिक्ष सुधारों के अनुरूप है, जो उपग्रह डिजाइन, प्रक्षेपण सेवाओं और रिमोट सेंसिंग में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देती है। सरकार ने कहा, "पिछले छह महीनों में, मध्य प्रदेश ने नवाचार, बुनियादी ढांचे और निवेश के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। ड्रोन तकनीक के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।"

मुख्यमंत्री यादव निवेश और सहयोग के नए अवसरों की तलाश के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें भी करेंगे। वह नए उद्योगों की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेंगे और भूमि आवंटन पत्र भी सौंपेंगे। यह कार्यक्रम नीति, लोगों और प्रगति के एकीकरण का उदाहरण है, जो दर्शाता है कि कैसे मध्य प्रदेश नवाचार-संचालित समावेशी विकास के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD