Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

लुधियाना में आई.एस.आई. समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

हैंड ग्रेनेड समेत 10 व्यक्ति गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 11:40 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लुधियाना पुलिस आयुक्तालय ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े 10 मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर आई.एस.आई. समर्थित ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह, शेखर सिंह और अजय सिंह उर्फ अजय के रूप में हुई है, जो सभी श्री मुक्तसर साहिब के निवासी हैं। जबकि अमरीक सिंह, परमिंदर उर्फ चिड़ी, विजय, सुखजीत सिंह उर्फ सुख बराड़, सुखविंदर सिंह, करनवीर सिंह उर्फ विक्की और साजन कुमार उर्फ संजू को कूरियर और सहयोगी की भूमिका निभाने के आरोप में विभिन्न जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों से एक 86पी चीनी हैंड ग्रेनेड, एक काली किट, और दस्तानों का एक सेट बरामद किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मलेशिया स्थित तीन सहयोगियों के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे, ताकि हैंड ग्रेनेड की प्राप्ति और आपूर्ति के लिए समन्वय स्थापित किया जा सके। 

उन्होंने बताया कि हैंडलरों द्वारा आरोपियों को राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले क्षेत्र में ग्रेनेड हमला करने का निर्देश दिया गया था। डीजीपी ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि सभी अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय संबंधों का पता लगाया जा सके।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए लुधियाना पुलिस आयुक्त (सी.पी.) स्वपन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह, शेखर सिंह और अजय सिंह उर्फ अजय के विरुद्ध थाना जोधेवाल में एफआईआर दर्ज की गई थी।उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी (जांच) और डीसीपी (सदर) की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच में मलेशिया-आधारित विदेशी मास्टरमाइंड — अजय उर्फ अजय मलेशिया, जस्स बहिबल और पवनदीप — की पहचान की गई है। ये सभी मलेशिया में एक साथ रहते हैं और पंजाब में अमरीक सिंह तथा परमिंदर उर्फ चिड़ी से संपर्क में थे, जो पहले उनके लिए नशीले पदार्थों की तस्करी का कार्य करते थे।

सी.पी. स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान अजय (मलेशिया) के भाई विजय, जो गंगानगर जेल में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत बंद था, को भी इस मामले में सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। आगे जांच में स्थानीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ, जिसमें सुखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, करणवीर सिंह और साजन उर्फ सानू शामिल हैं, जिन्होंने पंजाब में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी में मदद की थी।

सी.पी. स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यू ए पी ए ) की धाराएँ लगाई गई हैं और विदेशों में सक्रिय आरोपियों के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस (आर सी एन) जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की संभावना है।

इस संबंध में थाना जोधेवाल में एफआईआर नंबर 150 दिनांक 27.10.2025 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धाराएँ 3, 4, 5 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 113 (बी एन एस) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD