Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला और स्पेशल डीजीपी एस.एस. श्रीवास्तव ने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले महान स्मृति समारोहों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की की समीक्षा

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP, Special DGP Law and Order, SPS Parmar, Gulneet Singh Khurana, Police, Punjab Police, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 18:37 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए, पंजाब पुलिस ने संगतों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्नत निगरानी प्रणाली, बल की रणनीतिक तैनाती और 24 घंटे तालमेल के साथ एक व्यापक, बहु-स्तरीय सुरक्षा और सुविधा योजना लागू की है। यह जानकारी आज यहां स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने दी।

श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले इन विशाल स्मृति समारोहों में देश-विदेश से भारी संख्या में संगतों के आने की उम्मीद है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने स्पेशल डीजीपी (सुरक्षा) सुधांशु एस. श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) एस.पी.एस. परमार और एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना भी मौजूद थे।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि समारोहों को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए एडीजीपी रैंक के नोडल अधिकारी की देखरेख में लगभग 10,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सात आईजी/डीआईजी रैंक के अधिकारी, 22 कमांडेंट, 45 एसपीजऔर 94 डीएसपीज भी तैनात किए जाएंगे।

उच्च स्तरीय चौकसी और ड्यूटी के प्रति समर्पण सुनिश्चित करने के लिए पूरी फोर्स को समारोह के स्तर और महत्त्व के बारे में अवगत कराया गया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर चेहरे की पहचान तकनीक (फेस रिकॉग्निशन) से लैस 300 से अधिक एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे, 10 पीटीजेड कैमरे और 25 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं। 

इनकी निगरानी के लिए एक उच्च तकनीकी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया जा रहा है। साथ ही सात ड्रोन टीमें निरंतर हवाई निगरानी करेंगी। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, “किसी भी असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए रूपनगर जिले और इसके आसपास के अपराधियों से संबंधित डाटा को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से जोड़ा गया है। 

कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए माउंटेड पुलिस पेट्रोलिंग और स्मार्ट बैरिकेड्स का भी उपयोग किया जाएगा।” निरविघ्न ट्रैफ़िक प्रबंधन और संगतों की सुविधा के लिए ज़िला पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के सहयोग से 101 एकड़ क्षेत्र में फैले 35 पार्किंग स्थलों की वैज्ञानिक मैपिंग की है, जिनकी रीयल-टाइम निगरानी की जाएगी। 

इसके अलावा, संगतों को सभी स्थलों तक ले जाने के लिए 24 घंटे चलने वाली शटल सेवाएं शुरू की जा रही हैं, और 10,000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली तीन टेंट सिटीज़ भी स्थापित की जा रही हैं। हाईवे के साथ एक समर्पित पैदल मार्ग और वाहनों की आवाजाही को नियमित करने के लिए 60 बाहरी डाइवर्जन पॉइंट और नाके स्थापित किए जा रहे हैं।

स्पेशल डीजीपी ने यह भी बताया कि समारोह में शामिल होने वाले वीवीआईपी मेहमानों के सुचारू आगमन को सुनिश्चित करने के लिए आठ हैलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP , Special DGP Law and Order , SPS Parmar , Gulneet Singh Khurana , Police , Punjab Police , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD