Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

दिल्ली सरकार का फैसला, वीरांगना झलकारी बाई को 'महान व्यक्तित्व' की श्रेणी में मिली जगह

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 18:01 IST

दिल्‍ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली को 'महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना' में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह योजना एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है। यह फैसला बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इसकी जानकारी दी। 

सीएम रेखा गुप्‍ता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, "बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली जी को एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना' में शामिल करने का निर्णय लिया है।

सीएम रेखा गुप्‍ता ने पोस्‍ट में आगे लिखा कि भारत माता की रक्षा में झलकारी बाई का पराक्रम, त्याग और अदम्य साहस नारीशक्ति का तेजस्वी प्रतीक है। उन्होंने रणभूमि में वह उदाहरण प्रस्तुत किया जिसने भारतीय नारी को बलिदान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा दी। उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नारीशक्ति को राष्ट्रनिर्माण की अग्रदूत के रूप में सम्मानित कर रहा है। 

दिल्ली सरकार का यह निर्णय उसी विचारधारा का सशक्त विस्तार है जो हर मातृशक्ति में भारत के सनातन मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ चेतना को देखती है। कल्याण विभाग की इस योजना में पहले से डॉ. भीमराव अंबेडकर, संतश्री रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर, संतश्री गाडगे महाराज और संतश्री दुर्बल नाथ जैसे महान व्यक्तित्व शामिल हैं।

उन्‍होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का नाम इस सूची में जुड़ना, समरसता, समानता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को और सुदृढ़ करता है। बता दें कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साहसी महिला और भारत की प्रमुख वीरांगना झलकारी बाई का जन्म बुंदेलखंड के एक गांव में 22 नवंबर को एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD