Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में हों पूरी, प्रगति डैशबोर्ड पर हो नियमित निगरानी : नायब सिंह सैनी

परियोजनाओं में देरी से बढ़ी लागत को गंभीरता से लें, सम्बंधित अधिकारियों की तय हो जवाबदेही

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anurag Rastogi, Rajesh Khullar, Sudhir Rajpal, Anurag Agarwal, Pankaj Agarwal, KM Pandurang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 17:08 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष शुरू किये गए सभी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं को तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही, सभी संबंधित विभाग ऐसी सभी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें और उसे प्रगति डैशबोर्ड पर अपलोड करें।

इससे न केवल परियोजनाओं की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि उनके क्रियान्वयन की गति पर भी निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में देरी के कारण अनुमानित लागत में वृद्धि होती है, उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ।  उन्होंने कहा कि सभी विभाग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को तत्परता से दूर करें और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि जींद में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का लगभग 91 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और इसे अगले वर्ष दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसी प्रकार, अंबाला छावनी में बन रहे 'आज़ादी की पहली लड़ाई' के शहीद स्मारक का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जनवरी 2026 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

राज्य सरकार सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में सभी विकास  परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य प्रगति पोर्टल अन्य मेगा परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की, जिनमें युद्ध स्मारक स्टेडियम, अंबाला का उन्नयन, बी.के. (सिविल) अस्पताल, फरीदाबाद के परिसर में मातृ एवं शिशु अस्पताल और सेवा ब्लॉक का निर्माण, फरीदाबाद जिले में दिल्ली आगरा रोड एनएच-19 से दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे वाया बल्लभगढ़ मोहना रोड तक 2 लेन के पेव शोल्डर युक्त 4 लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण, नूंह में पुराने सीएचसी परिसर में 100 बिस्तरों वाले जिला नागरिक अस्पताल का निर्माण और भारत सरकार के साथ एक संयुक्त उद्यम (एकेआईसी के तहत) एनआईसीडीसी हरियाणा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, हिसार का निर्माण शामिल है।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anurag Rastogi , Rajesh Khullar , Sudhir Rajpal , Anurag Agarwal , Pankaj Agarwal , KM Pandurang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD