Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार

दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 11:09 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ) पंजाब ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान अंबाला-डेरा बस्सी हाईवे के घग्गर पुल पर हुई गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार कर बड़ी गैंगस्टर साज़िश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाली के मोटेमाजरा निवासी शरणजीत सिंह, जो वर्तमान में टंगौरी (मोहाली) में रह रहा था, और अमन कुमार निवासी खिजरगढ़, ज़ीरकपुर (मोहाली) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .32 बोर की पिस्तौलें और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा उनका बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, भी ज़ब्त कर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी पिछले महीने राजपुरा में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे। उन्होंने कहा कि गोल्डी ढिल्लों ने उक्त आरोपियों को पंजाब में एक कारोबारी को निशाना बनाने का कार्य सौंपा था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों इस वर्ष अक्टूबर में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबॉट्सफ़ोर्ड शहर में एक भारतीय मूल के उद्योगपति की दिनदहाड़े हुई हत्या का भी मास्टरमाइंड था। डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, और आरोपी अमन के खिलाफ हथियारों से संबंधित अपराधों में दो एफआईआर दर्ज हैं।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप हंस, जो एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सक्रिय गुर्गों की गतिविधियों के बारे में खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी। एसएसपी ने कहा कि सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए, डीएसपी डेरा बस्सी बिक्रमजीत बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ और एस.ए.एस. नगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों आरोपियों को गोली लगी। इस संबंध में बीएनएस की धारा 109, 132, 221 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 324, दिनांक 12/11/2025, थाना डेरा बस्सी, एस.ए.एस. नगर में केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD