Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

फिरोज़पुर में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश

चार ग्लॉक पिस्तौल समेत दो आरोपी काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:15 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में फिरोज़पुर पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के दो सदस्यों को चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, चार मैगज़ीन और चार ज़िंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी निवासी गांव रुहेला हाजी, फिरोज़पुर और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी जलालाबाद, फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार बरामद करने के साथ ही उनका हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पी बी 05 ए के9761) भी जब्त किया, जिस पर वे सवार थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी विक्रमजीत सिंह के पाकिस्तान-आधारित अवैध हथियार तस्कर से सीधे संपर्क थे। उन्होंने कहा कि विक्रमजीत ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि वह अपने पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देशों पर स्थानीय संपर्कों को हथियार सप्लाई करता था।

डीजीपी ने आगे बताया कि विक्रमजीत की गिरफ्तारी से सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले इसी नेटवर्क द्वारा भेजी गई ए के -47 असॉल्ट राइफल की बरामदगी से जुड़ा एक पुराना मामला भी सुलझाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बस्ती बूटा वाला क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दो ग्लॉक पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर बाद में दो और ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं।

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि पूरी सप्लाई चेन — जिसमें विदेशी हैंडलर और स्थानीय सहयोगी शामिल हैं — का खुलासा किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगियां संभव हैं।

इस संबंध में थाना सदर ज़ीरा, फिरोज़पुर में एफआईआर नंबर 177, दिनांक 8.11.2025 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD