Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता

पंजाब के लड़के और हरियाणा की लड़कियों अपनी-अपनी श्रेणी में रहीं चैम्पियन

Gatka, 2nd Federation Gatka Cup 2025, Harjeet Singh Grewal, National Gatka Association of India, NGAI, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 12:26 IST

उत्कृष्ट कौशल, सटीकता और मार्शल जज़्बे का प्रदर्शन करते हुए पंजाब ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की औरकर्नाटक के बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका चैम्पियनशिप अपनेनाम की। हरियाणा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भारत की पारंपरिक मार्शल कला गतका प्रतियोगिता खेलों का मुख्यआकर्षण रही।

दो दिनों तक चले रोमांचक और तीव्र मुकाबलों में पंजाब के लड़के और हरियाणा की लड़कियों ने अपनी अटूट एकाग्रता और उत्कृष्टतकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियों उपविजेतारहीं, जबकि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान साझा किया तथा चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीमों ने लड़कियोंके वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गतका प्रतियोगिता का उद्घाटन मॉडर्न पिथियन कल्चरल गेम्स के संस्थापक एवं पिथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बिजेंद्र गोयल नेपारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया। बाद में द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स की आयोजन कमेटी के चेयरमैन बी. एच. अनिलकुमार, आईएएस, ने सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया।

समापन दिवस पर हुए गतका फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंहग्रेवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने भारत की प्राचीन मार्शलपरंपरा की जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया है, जहाँ साहस और सौम्यता का संगम दिखाई देता है। 

इस समारोह में सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीतसिंह सैनी, आरती दिवान, श्रीजिथ सुरेन्द्र, प्रशिक्षक वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) तथा वरिष्ठ गतका कोच जगदीश सिंह, रेफरी हरनाम सिंह, हरसिमरनसिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लड़कियों को वर्ग में परिणाम इस प्रकार रहे :

गतका-सोटी टीम इवेंट: हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर और अर्जमीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की दमनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौरऔर पवनीत कौर ने रजत पदक प्राप्त किए। चंडीगढ़ की गुरमनप्रीत कौर, नवदीप कौर और रवनीत कौर तथा आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा, कडियाला बाला चंदना प्रिया और जी. दीफी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।

गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट: पंजाब की पवनीत कौर ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर ने रजत तथा आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा औरहरियाणा की कश्मीर कौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

फर्री-सोटी टीम इवेंट: हरियाणा की एकमजोत कौर, अर्जमीत कौर और हर्सिमरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते। चंडीगढ़ की जीनल, हरमनप्रीत कौर औरजशनप्रीत कौर ने रजत, जबकि पंजाब की मेहकदीप कौर, रमणदीप कौर और प्रभलीन कौर तथा छत्तीसगढ़ की निधि, विधि और डिम्पल ने कांस्यपदक साझा किए।

फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट: पंजाब की गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता, हरियाणा की अर्जमीत कौर को रजत मिला जबकि आंध्र प्रदेश की एम. धात्री मोगधारम्मा और चंडीगढ़ की जशनप्रीत कौर ने कांस्य पदक साझा किए।

लड़कों के वर्ग में परिणाम इस तरह रहे :

गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के जसकीरत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के अर्शदीप सिंह ने रजत तथा पंजाब के प्रभसीस सिंह और उत्तराखंड केजगजोत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।

गटका-सोटी टीम इवेंट में उत्तराखंड की टीम से राजविंदर सिंह, जगजोत सिंह और अभिजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की टीम में नरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और प्रभसीस सिंह ने रजत प्राप्त किया।

हरियाणा की टीम से राजबीर सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और अरमिंदर सिंह तथा छत्तीसगढ़ की टीम गुरप्रीत सिंह, गुरजोत सिंह और समरथ सिंह ने कांस्यपदक साझा किए।

फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के वरीसप्रीत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के जसकरन सिंह ने रजत जबकि तेलंगाना के हरदीप सिंह और उत्तराखंड केअभिजोत सिंह ने कांस्य पदक साझा किए।

फर्री-सोटी टीम इवेंट में पंजाब की टीम से गुरशरण सिंह, अमनप्रीत सिंह और जसकरन सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा की टीम से अजयपाल सिंह, सहजपाल सिंह और समरजीत सिंह ने रजत प्राप्त किया। चंडीगढ़ की टीम से सत्वंत सिंह, मनप्रीत सिंह और बहादुर सिंह तथा हरियाणा की टीम सेअनमोलदीप सिंह, जसकीरत सिंह और वरीसप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

 

Tags: Gatka , 2nd Federation Gatka Cup 2025 , Harjeet Singh Grewal , National Gatka Association of India , NGAI , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD