Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुनील शेट्टी ने 'जय' के लिए स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, तुलु सिनेमा में पहली बार दिखेंगे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Suniel Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:43 IST

अभिनेता सुनील शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'जय' से तुलु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक इवेंट का वीडियो पोस्ट किया। अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्टेज पर टीम के साथ डांस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, "मैं शायद डांसर नहीं हूं, लेकिन मैं सबसे पहले तुलुनाड का बेटा हूं। 

जब तुलुनाड की धुन बजती है तो मेरे पैर भी थिरकने लगते हैं। स्टेज पर मेरी पहली तुलु फिल्म 'जय' 14 नवंबर को रिलीज हो रही है।" पोस्ट शेयर करने के बाद सुनील के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी।

कई लोगों ने कमेंट में हार्ट और फायर इमोजी भेजे। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह शेट्टी वाह," और अभिनेता रजत बेदी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बहुत बढ़िया अन्ना।" रूपेश शेट्टी द्वारा निर्देशित राजनीतिक थ्रिलर फिल्म को द्विभाषी कन्नड़ और तुलु में बनाया गया है। 

फिल्म में रूपेश शेट्टी और अद्वितीय शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और सुनील शेट्टी भी इसमें अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें कि तुलु सिनेमा कर्नाटक के तुलु भाषी क्षेत्रों पर केंद्रित फिल्मों को कहते हैं। इसे कोस्टलवुड भी कहा जाता है। फिल्म 'जय' के 'लव यू' गाने के लॉन्च के दौरान रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। 

फिल्म को आरएस सिनेमास, सूलिन फिल्म्स और मुगरोदी प्रोडक्शन साथ में मिलकर बना रहे हैं। इसकी कहानी रूपेश शेट्टी और वेणु हासराल्ली ने मिलकर लिखी है, जबकि डायलॉग प्रसन्ना शेट्टी बैलुर ने लिखे हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा विनुथ का है, संगीत लॉय वेलेंटाइन साल्डन्या ने दिया और एडिटिंग राहुल वासिष्ठा ने की है।

अभिनेता जल्द ही अहमद खान द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (हिट फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी) में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, रवीना टंडन और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में और दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में आई थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Suniel Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD