Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

फिरोजपुर में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर रवनीत सिंह बिट्टू बोले- इसी स्पीड से पंजाब में आगे बढ़ेगी भाजपा

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:40 IST

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि फिरोजपुर जैसे बॉर्डर एरिया के लिए एक नया विकास अध्याय है। 

बिट्टू ने आईएएनएस से कहा, "आज जब लोग वंदे भारत जैसी दुनिया की बेहतरीन ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे हैं, फोटोग्राफ खिंचवा रहे हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रेन इस बॉर्डर एरिया के लिए कितना बड़ा तोहफा है। प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इस बॉर्डर एरिया को कई सरकारों ने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में फिरोजपुर को वह सब कुछ मिल रहा है जो सालों से यहां के लोग चाहते थे। अब विकास सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बॉर्डर के गांवों तक पहुंचेगा।

उन्होंने वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह यह ट्रेन दौड़ रही है, उसी रफ्तार से अब पंजाब में भाजपा दौड़ेगी। जिस काम को पहले की सरकारें नहीं कर सकीं, उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। बिट्टू ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन सिर्फ सफर का नया साधन नहीं है, बल्कि यह भारत के आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की पहचान है। 

आज जब पंजाब का कोई नौजवान इस ट्रेन में सफर करेगा, तो उसे महसूस होगा कि देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिर्फ सुविधाजनक यात्रा नहीं, बल्कि गर्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन हर कोने तक विकास पहुंचाने का है। आज अगर फिरोजपुर में वंदे भारत पहुंची है तो इसका मतलब साफ है कि अब बॉर्डर एरिया की तस्वीर बदल रही है।

बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव पर भी टिप्पणी की और कहा कि बिहार में एनडीए की सभी सहयोगी पार्टियों ने मिलकर बेहद अच्छा काम किया है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा में लगातार विकास हो रहा है।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD