Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गायक Satinder Sartaj के नाम पर सड़क समर्पित कर मान सरकार ने बढ़ाया 'पंजाबियत' का गौरव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 22:30 IST

पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यह सरकार सिर्फ विकास के काम ही नहीं करती, बल्कि पंजाब की मिट्टी की खुशबू, हमारी कला, हमारी संस्कृति और उन कलाकारों की मान–प्रतिष्ठा की भी पूरी जिम्मेदारी निभाती है, जिनकी वजह से दुनिया भर में पंजाब की पहचान चमकती है। इसी सोच के तहत होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क का नाम अब "डॉ. सतिंदर सरताज रोड" रखा जा रहा है। यह कदम न सिर्फ एक सड़क के नाम बदलने का काम है, बल्कि एक ऐसे कलाकार को सम्मान देने का संकल्प है, जिसने अपनी सूफी आवाज़, कविता और विनम्रता से हर पंजाबी का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, यह पहल पंजाब सरकार की उस दूरदर्शी सोच को दर्शाती है, जो कला, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राज्य के हर कोने में सम्मान और प्रेरणा का संदेश फैलाना चाहती है। पंजाब सरकार ने इस तरह प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और कला को सम्मान देने की एक नई मिसाल कायम की है। अब यह सड़क 'डॉ. सतिंदर सरताज रोड' के नाम से जानी जाएगी। पंजाब के लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर शाखा) ने इस सड़क के नामकरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

यह सड़क पंजाबी साहित्य, संगीत और सूफी परंपरा के प्रति डॉ. सरताज के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। उनकी गीत-संगीत और कविताएं न केवल पंजाब, बल्कि पूरी दुनिया में पंजाबी संस्कृति की पहचान बन चुकी हैं। उनकी सादगी, बुद्धिमत्ता और विचारपूर्ण रचनाएं नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहती हैं। डॉ. सरताज को यह सम्मान इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन, अपने गीतों और अपनी विद्वता से दुनियाभर में पंजाब की आत्मा को पहुंचाया है। उनकी रचनाओं ने न सिर्फ संगीत जगत को समृद्ध किया है, बल्कि युवाओं को अपनी विरासत और मूल्यों से जोड़ने का काम भी किया है।

आज जब पंजाब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है कला, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के सहारे तब इस तरह की पहलें जनता के दिल में सीधा जुड़ाव बनाती हैं। यह बताती हैं कि सरकार सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी का गौरव और रूह की पहचान को समझने वाले, कलाकारों की कदर करने वाली और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, और यह सम्मान उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।

सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर, सोमवार, सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल में आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक अवसर स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में संपन्न होगा। उनके साथ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक डॉ. ईशांक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पंजाब लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच), होशियारपुर द्वारा यह समारोह उपायुक्त आशिका जैन की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जो पंजाब की असली पहचान साहित्य, संगीत, सूफी परंपरा और लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। "डॉ. सतिंदर सरताज रोड" सिर्फ एक मार्ग नहीं, बल्कि प्रेरणा, सम्मान और पंजाबी गौरव की निशानी होगी। यह उस पंजाब का प्रतीक है जो अपनी मिट्टी के सपूतों को सिरमौर मानता है और उनके योगदान को इतिहास में दर्ज करता है। यह पहल जनता के दिलों में यह भरोसा और मजबूत करती है कि यह सरकार पंजाब के हर कलाकार, किसान, युवा और मेहनतकश परिवार के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Satinder Sartaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD