Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहाली पुलिस ने अपहृत पत्रकार को 12 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त कराया, 1 आरोपी गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 16:08 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला एसएएस नगर, हरमनदीप सिंह हांस आईपीएस ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि श्री गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, पंजाब और श्री नानक सिंह, आईपीएस, पुलिस उप महानिरीक्षक, रोपड़ के निर्देशों के अनुसार, मोहाली पुलिस ने हमदर्द चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को 04-11-2025 को शाम लगभग 07:00 बजे नवां गाँव स्थित उनके कार्यालय से निहंग वेश में 03 अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण किए जाने की घटना के 12 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करवा, 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज यहां मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीमें गठित कर मामले का पता लगाने व गुरप्यार सिंह को सकुशल वापिस लाने के लिए भेज दी गई थीं। एसएसपी ने बताया कि दिनांक 04-11-2025 को मनप्रीत कौर पुत्री गुरसेवक सिंह निवासी मकरौर साहिब, थाना मूनक, जिला संगरूर के बयानों के आधार पर थाना नवां गांव में 03 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 140(3) के तहत मुकदमा संख्या 122 दिनांक 04-11-2025 दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि उसका भाई गुरप्यार सिंह हमदर्द मीडिया टीवी न्यूज चैनल, कोठी नंबर 34डी, शिवालिक विहार में न्यूज एंकर एवं प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत है। 

लगभग 02 वर्ष पूर्व उन्होंने रवि सरूप के कहने पर गांव धमधान साहिब से 28 कनाल 5 मरला जमीन खरीदी थी। हमें बकाया राशि 12 लाख रुपए देनी थी, जो रवि सरूप के कहने पर डीलरों देवराज, मदन सिंह व भोला सिंह को दे दी गई, परन्तु उक्त डीलरों ने रवि सरूप को यह राशि देने से मना कर दिया। जिस संबंधी हमने मूनक थाने में दरख्वास्त दर्ज करवाई थी। फिर भी हमें पैसे मिलने की उम्मीद न होने के कारण मेरी माता जसवीर कौर के कहने पर हमने हरदीप सिंह अकाली, जस्सा सिंह व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मदद ली। 

जिन्होंने हमारे गांव में आकर उक्त डीलरों से राजीनामा करवा लिया था। उक्त निहंगों ने उक्त राजीनामा के बदले हमसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। दिनांक 04-11-2025 को वह अपने भाई के पास आए हुए थे, अतः समय लगभग 05:10 शाम का रहा होगा जब उसके भाई गुरप्यार सिंह को उसके कार्यालय से बाहर बुलाया गया और निहंग वेश में 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक रिट्ज कार में जबरन अपहरण कर लिया गया।

गंभीर अपराध के कारण उक्त मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपहृत गुरप्यार सिंह को रिहा करने के लिए, श्री गौरव यादव आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, पंजाब,  के निर्देशानुसार, श्री दिलप्रीत सिंह, आईपीएस पुलिस अधीक्षक, मोहाली सिटी, श्री सौरव जिंदल पी पी एस पुलिस अधीक्षक (जांच), श्री पृथ्वी सिंह चहल पी पी एस, उप पुलिस अधीक्षक सिटी-1 मोहाली और श्री राजन परमिंदर पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक (जांच) की देखरेख में इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंचार्ज, सीआईए स्टाफ व इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन नवां गाँव द्वारा टीमें गठित की गईं, जिन्होंने एजीटीएफ, फरीदकोट, बठिंडा व चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से तकनीकी व मानव संसाधन की सहायता से तलाश कर अपहृत गुरप्यार सिंह को 12 घंटे के भीतर आरोपियों से मुक्त करा लिया तथा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों का नाम व पता:

1. बलकरन जीत सिंह, पुत्र अवतार सिंह, निवासी गाँव रेखे कलां, तहसील व जिला बठिंडा, उम्र लगभग 45 वर्ष, जो 10वीं कक्षा पास है तथा अविवाहित है। आरोपी को कोटकपूरा से गिरफ्तार किया गया।

2. हरदीप सिंह (गिरफ्तारी लंबित)

3. जसकरन सिंह (गिरफ्तारी लंबित)

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ का विवरण:

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलरों से चल रहे प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के एवज में गुरप्यार सिंह से राजीनामा करवाने के लिए पैसों की मांग की थी, लेकिन आरोपियों द्वारा करवाए गए राजीनामा के चेक क्लियर न होने के कारण गुरप्यार और उसके परिवार ने आरोपियों को कोई पैसा नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने उपरोक्त घटना को अंजाम दिया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD