Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भगवंत सिंह मान ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

गुरुघर का आशीर्वाद लेकर पंजाब की प्रगति, खुशहाली और चढ़दी कला के लिए अरदास की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr Gurpreet Kaur, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:11 IST

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर अकाल पुरख के आगे राज्य में अमन-शांति, विकास और खुशहाली के लिए अरदास की। पावन स्थान पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं युगों-युगों तक अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे श्रद्धा और आदर के साथ सिर झुकाकर अरदास की कि सरकार का हर कदम पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और यहां के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हो।”

सभी पंजाबियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द, अमन-शांति और भाईचारे की डोर को और मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी इस पवित्र स्थान पर आकर महान गुरु साहिबानों की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु घर में नतमस्तक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था पहले पातशाह के प्रकाश पर्व समारोहों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के ननकाना साहिब के दर्शन करने गया हुआ है।

ख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबवासियों ने उनकी सरकार को राज्य की सेवा करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वे अकाल पुरख की कृपा प्राप्त करने के लिए इस पावन स्थल पर नतमस्तक हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस स्थान पर परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें राज्य की जनता की सेवा मिशनरी भावना से करने के लिए नया उत्साह और जोश मिला है।

करतारपुर लांघा (कॉरिडोर) खोले जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को करतारपुर लांघा खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस लांघे को खोलने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के चरण-स्पर्श से पवित्र उस स्थान के दर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत से करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाली संगत मात्र चार घंटों में वापस लौट आती है, इसलिए इसे बंद रखने का कोई तर्क नहीं बनता। उन्होंने कहा कि जब सिख संगत का जत्था पाकिस्तान जा चुका है, तो करतारपुर लांघा खोलने में भी अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr Gurpreet Kaur , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD