Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाबवासियों को बड़ी सौगात - शाहपुर कंड़ी डैम प्रोजेक्ट जनता को समर्पित

3394.49 करोड़ रुपए की लागत वाला प्रोजेक्ट, जिसमें 80% योगदान पंजाब का

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Barinder Kumar Goel, Lal Chand Kataruchak, Pathankot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पठानकोट , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:06 IST

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 3394.49 करोड़ रुपए की लागत वाले शाहपुर कंड़ी डैम प्रोजेक्ट का औपचारिक उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक परियोजना राज्य में बिजली और सिंचाई की सुविधाओं में बड़ा इज़ाफा करेगी। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश, विशेषकर पंजाब के लिए ऐतिहासिक है। 

उन्होंने इस डैम के निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों का समूचे पंजाब की ओर से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस प्रोजेक्ट को साकार किया। उन्होंने कहा कि यह डैम किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता के लिए एक वरदान साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब को इस डैम से सबसे अधिक लाभ होगा, क्योंकि इससे जहां बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, वहीं सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा “शाहपुर कंड़ी डैम पंजाब, विशेषकर माझा क्षेत्र की (लाइफ लाइन)जीवन रेखा साबित होगा। मुझे विश्वास है कि यह डैम न सिर्फ लाखों घरों को रोशन करेगा बल्कि लाखों लोगों की ज़िंदगियों में उजाला भरेगा।”उन्होंने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम प्रोजेक्ट की कुल लागत 3394.49 करोड़ रुपए है, जिसमें से 2694.02 करोड़ रुपए (लगभग 80%) पंजाब सरकार द्वारा और 700.45 करोड़ रुपए (20%) केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। 

इस परियोजना के लिए कुल 3171.72 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें से 1643.77 एकड़ पंजाब और 1527.95 एकड़ जम्मू-कश्मीर क्षेत्र की है। नए डैम से सिंचाई सुविधा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से पंजाब के 5000 हेक्टेयर (12,500 एकड़) क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर समेत माझा क्षेत्र के अन्य जिलों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।

 इसके अतिरिक्त अप्पर बारी दोआब नहर के अधीन एक लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि को अब निरंतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम के निर्माण से पहले रणजीत सागर डैम पावर हाउस सुबह और शाम की उच्च मांग के समय अपनी पूरी 600 मेगावाट क्षमता से काम नहीं कर सकता था, क्योंकि नीचे पानी संग्रहित करने के लिए कोई जलाशय नहीं था और पानी पाकिस्तान की ओर बह जाता था। 

अब शाहपुर कंड़ी डैम के शुरू होने से रणजीत सागर पावर हाउस प्रभावशाली रूप से बिजली उत्पादन कर रहा है, और वहां से छोड़ा गया पानी शाहपुर कंड़ी जलाशय में संग्रहित किया जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए स्थिर पानी आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डैम की ऊंचाई 55.5 मीटर है और इसमें 7.7 किलोमीटर लंबी हाइडल चैनल बनाई जा रही है। 

दो पावर हाउस (206 मेगावाट कुल क्षमता) बनाए जा रहे हैं, जिनका 75% कार्य पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, जिसके बाद बिजली उत्पादन शुरू होगा। डैम की सिंचाई संबंधी अहमियत बताते हुए उन्होंने कहा कि तीन नई नहरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 

शाहपुर कंड़ी डैम के ऊपरी हिस्से में एक झील भी बनाई गई है, जिसे आने वाले वर्षों में पंजाब के सबसे बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस डैम से उत्तरी भारत में वॉटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम, रणजीत सागर डैम और चमरोड़ क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। कुछ कंपनियां यहां पर्यटन परियोजनाएं लगाने के लिए तैयार हैं, जिनसे बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती से अत्यधिक आकर्षित हैं, इसलिए यहां पर्यटन को प्रोत्साहित करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चन्द कटारुचक्क एवं बरिंदर कुमार गोयल और मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Barinder Kumar Goel , Lal Chand Kataruchak , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD