Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जापान के शोधकर्ताओं ने स्टेम सेल्स की मदद से किया रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर का इलाज

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:05 IST

जापान के ओसाका मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण मेडिकल सफलता हासिल की है। उन्होंने जानवरों पर किए गए शोधों में पाया कि शरीर की चर्बी से निकाले गए स्टेम सेल्स रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर का इलाज कर सकते हैं। यह शोध खासतौर पर उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। 

बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां नाजुक हो जाती हैं और इसमें सामान्य गतिविधियों के दौरान हड्डियों के टूटने का खतरा बना रहता है। इस बीमारी में सबसे आम फ्रैक्चर रीढ़ की हड्डियों में होते हैं, जिन्हें ऑस्टियोपोरोटिक वर्टेब्रल फ्रैक्चर कहा जाता है।

इस तरह के फ्रैक्चर मरीजों की जीवन गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं, जिसके चलते लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होती है। ऐसे में कोई भी नया और सुरक्षित इलाज बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बोन एंड जॉइंट रिसर्च में प्रकाशित शोध में बताया गया कि शोधकर्ताओं ने शरीर की चर्बी से स्टेम सेल्स (एडीएससी) निकाले। 

इन स्टेम सेल्स की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आसानी से इकट्ठा किया जा सकता है और इस दौरान शरीर पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ता। यह तरीका काफी सुरक्षित माना जाता है। स्टेम सेल्स कई तरह की अलग-अलग कोशिकाओं में बदल सकते हैं, और यही गुण उन्हें हड्डियों के इलाज में खास बनाता है।

टीम ने इन स्टेम सेल्स को 3डी गोल क्लस्टर में विकसित किया, जिन्हें बोन-डिफरेंशिएटेड स्फेरोइड्स कहा जाता है। इन क्लस्टरों को बीटा-ट्राईकेल्शियम फास्फेट नामक एक सामान्य हड्डी बनाने वाले पदार्थ के साथ मिलाया गया। इस मिश्रण को चूहों की रीढ़ की हड्डियों में लगाया गया, जिनमें फ्रैक्चर थे। 

परिणाम बहुत सकारात्मक रहे। हड्डियों की मरम्मत जल्दी हुई और उनकी ताकत भी बढ़ी। साथ ही, हड्डियों के बनने और उन्हें मजबूत करने वाले जीन सक्रिय हुए, जिससे यह साबित हुआ कि यह तरीका शरीर के लिए प्राकृतिक और असरदार है। यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिसिन के छात्र युता सवादा ने कहा, ''एडीएससी से बने इन गोल क्लस्टर से रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर के लिए नए और प्रभावी इलाज की संभावना बढ़ जाती है।''

डॉ. शिंजी ताकाहाशी ने कहा, ''चर्बी से निकाले गए ये स्टेम सेल्स शरीर में कोई परेशानी नहीं पैदा करते और यह तरीका सरल और असरदार है। यह मुश्किल से मुश्किल फ्रैक्चर को भी जल्दी ठीक कर सकता है और मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प हो सकता है।''

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD