Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

सात देशों के प्रतिनिधियों ने देखा भारत का निष्पक्ष चुनाव मॉडल, बुधवार से बिहार दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 22:34 IST

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 'अंतर्राष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक कार्यक्रम (आईईवीपी)- 2025' की शुरुआत मंगलवार को नई दिल्ली के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान में की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग देशों को भारत की चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता से परिचित कराना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों से बातचीत की। इस बार कार्यक्रम में 7 देशों फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया से 14 प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन दिखाया गया। इसके बाद चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि भारत में चुनाव कैसे कराए जाते हैं, मतदाता सूची कैसे बनती है, मतदान केंद्रों की व्यवस्था कैसे होती है और निष्पक्ष चुनाव के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाते हैं।इस कार्यक्रम के तहत सभी विदेशी प्रतिनिधि 5 और 6 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे। वे वहां ईवीएस डिस्पैच सेंटर्स का निरीक्षण करेंगे और 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे। इससे उन्हें भारत की विशाल और पारदर्शी चुनाव प्रणाली को करीब से समझने का मौका मिलेगा।भारतीय चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक कार्यक्रम (आईईवीपी), चुनाव आयोग का एक मुख्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग कार्यक्रम है, जिसके जरिए भारत अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ अनुभव साझा करता है।यह कार्यक्रम 2014 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और अब तक कई देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले चुके हैं। इसके माध्यम से भारत दुनिया को यह दिखा रहा है कि इतने बड़े और विविध देश में चुनाव को कैसे शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और तकनीकी रूप से मजबूती से संपन्न कराया जाता है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD