Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डॉ. बलजीत कौर ने मलोट से राज्य स्तरीय महिला स्वास्थ्य और रोजगार शिविर श्रृंखला की की शुरुआत

मान सरकार का महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम — 295 का चयन, 72 को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malout, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 18:36 IST

पंजाब की समाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को के.जी. रिज़ॉर्ट्स से एक मेगा जागरूकता शिविर का उद्घाटन कर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच और रोजगार शिविरों की राज्यस्तरीय श्रृंखला का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज मलोट से शुरू हुए इस शिविर की तर्ज पर पूरे पंजाब में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन शिविरों में महिला और बाल विकास तथा समाजिक सुरक्षा विभागों के अलावा ज़रूरतमंदों के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास और स्थानीय निकाय विभागों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं में ऑर्थो, गायनेकोलॉजी, नेत्र, ई.एन.टी. की मुफ्त जांच, ब्लड प्रेशर चेकअप, शुगर टेस्ट, एनीमिया जांच और मुफ्त दवाओं का वितरण शामिल होगा।

इन शिविरों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, गर्भनिरोधक तरीकों, परिवार नियोजन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यू टी आई), मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और किशोरावस्था की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ये शिविर महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों (एस एच जीएस) को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक मंच भी प्रदान करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव सहायता देगी। शिविर के दौरान लगभग 500 युवतियों ने जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो के हेल्प डेस्क पर पंजीकरण कराया, जिनमें से 295 का चयन हुआ और 72 से अधिक को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 

उल्लेखनीय है कि इस मेगा जॉब फेयर में 16 कंपनियों ने भाग लिया। इसके अलावा, श्री मुक्तसर साहिब जिले की होनहार छात्राओं को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस.डी.एम. मलोट जगराज सिंह काहलों, डी.पी.ओ. रतनदीप कौर संधू, डीईजीटीओ वैशाली वधवा, सी.डी.पी.ओ. राजवंत कौर, डी.सी.पी.ओ. सिवानी नागपाल सहित अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malout , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD