Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

फिरोजपुर में आशिष चोपड़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर आशिष चोपड़ा गैंग के शूटर के संपर्क में थे: डी.जी.पी. गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 12:23 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आशिष चोपड़ा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रशपाल उर्फ सेवक निवासी गांव कुंडे (फिरोजपुर) और राजीव उर्फ जस्सा निवासी गांव बड़े (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों गिरफ्तार व्यक्ति आशिष चोपड़ा गैंग के शूटर यूवी के संपर्क में थे, जो मई 2025 में फिरोजपुर में हुए आशू मौंगा हत्या मामले में वांछित था।

डी.जी.पी. ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी संबंधों को स्थापित करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी. ए.जी.टी.एफ. राजन परमिंदर की अगुवाई में ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से फिरोजपुर के गांव मघरे में रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी रशपाल सिंह का आपराधिक इतिहास है, जिसमें एन.डी.पी.एस. एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 319 दिनांक 1 नवंबर 2025 अधीन केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD