Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत @ 2047 की दृष्टि के साथ शिक्षा महाकुंभ 2025 का नाईपर मोहाली में सफल समापन

शिक्षा आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की नींव: श्री कबिंदर गुप्ता, उपराज्यपाल, लद्दाख

Kavinder Gupta, Shiksha Mahakumbh, Shiksha Mahakumbh 2025, Prof Dulal Panda, NIPER Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:10 IST

शिक्षा महाकुंभ 2025 का तीसरा और अंतिम दिन एनआईपीईआर (नाईपर)), मोहाली में “भारत @ 2047” विषय पर केंद्रित रहा। इस सत्र में शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना पर विचार-विमर्श हुआ। दिन की शुरुआत हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित योग सत्र से हुई। तत्पश्चात श्री कुलवीर शर्मा, उपाध्यक्ष, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र और श्री चंदरहास गुप्ता, सचिव, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र ने पैनल चर्चा का संचालन किया, जिसमें शिक्षा की भूमिका को राष्ट्र निर्माण और नेतृत्व विकास से जोड़ा गया।

मुख्य अतिथि श्री कबिंदर गुप्ता, माननीय उपराज्यपाल, लद्दाख ने कहा – “शिक्षा आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की नींव है। भारत @ 2047 का स्वरूप आज के विद्यार्थियों की सोच और कर्म से तय होगा।” श्री दिलाराम चौहान, महासचिव, विद्या भारती (उत्तर क्षेत्र) ने अपने मुख्य वक्तव्य में स्थानीय प्रयासों के माध्यम से राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार करने की बात कही।

श्री बल किशन, संयुक्त संगठन सचिव, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र ने कहा – “शिक्षा महाकुंभ विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और समाज के सहयोग का जीवंत उदाहरण बन चुका है।” प्रो. दुलाल पांडा, निदेशक, एनआईपीईआर मोहाली ने शिक्षा महाकुंभ के तीन दिवसीय आयोजन के अपने अनुभव साझा किए। 

उन्होंने कहा कि भारत @2047 के विज़न के अनुरूप शिक्षा जगत को विज्ञान, नवाचार और सामाजिक प्रासंगिकता के संगम पर खड़ा होना होगा, क्योंकि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान को प्रभाव में बदलना है। प्रो. पवन कुमार सिंह, निदेशक, आईआईएम तिरुचिरापल्ली ने कहा कि शिक्षा में दक्षता के साथ चरित्र का समन्वय और अनुसंधान के साथ उत्तरदायित्व का भाव आवश्यक है, ताकि उच्च शिक्षा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नेतृत्व का निर्माण कर सके।

प्रो. (डॉ.) ठाकुर एस.के.आर. रौनीजा, निदेशक, डीएचई ने शिक्षा महाकुंभ की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्र नवाचारकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में एनआईपीईआर मोहाली से एनआईटी हमीरपुर को “शिक्षा महाकुंभ बॅटन” सौंपा गया, जो अगले वर्ष 2026 में इस आयोजन का मेजबान संस्थान होगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Tags: Kavinder Gupta , Shiksha Mahakumbh , Shiksha Mahakumbh 2025 , Prof Dulal Panda , NIPER Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD