Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सौंद द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Tarunpreet Singh Sond, Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 12:12 IST

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं को आमंत्रित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की पहल के तहत, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक निमंत्रण देना था। बैठक के दौरान मंत्रियों ने दिल्ली में सभी भारतीयों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हेतु शहीद हुए नौवें पातशाह की शहादत के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। 

उन्होंने कहा कि ये समागम न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश और मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो बलिदान और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रतीक हैं। श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की शहादत भारत के बहुलवादी समाज के सिद्धांतों की नींव है। 

उस समय राजधानी में गुरु साहिब जी की शहादत ने उनकी विरासत को सदा के लिए भारत की आत्मा में समा दिया। इन समागमों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक होगी और गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा अत्याचार के विरुद्ध डटकर संघर्ष करने और सभी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के सिद्धांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का जरिया बनेगा। पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर पर, जो राज्य की समृद्ध विरासत और सब के भले संबंधित परंपराओं को उजागर करता है, विभिन्न दलों के नेताओं का पंजाब में स्वागत करने के लिए तैयार है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ससम्मान निमंत्रण स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार की इस नेक पहल की सराहना की। उन्होंने श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अतुलनीय एवं अद्वितीय विरासत को नमन किया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarunpreet Singh Sond , Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD