Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा-जापान की रणनीतिक साझेदारी से हरियाणा को मिलेगा विकास का नया आयाम : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने जापान के ओसाका में आयोजित इन्वेस्टर्स रोड शो में निवेशकों और उद्यमियों को किया संबोधित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Osaka, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:39 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जापान के ओसाका में आयोजित इन्वेस्टर्स रोड शो के दौरान जापान के निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा जापान के साथ डिजिटल तकनीकों और उद्योग 4.0 में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। यह साझेदारी जापान के वैश्विक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को हरियाणा के युवा, कुशल और गतिशील प्रतिभा के साथ जोड़ने में सहायक होगी। हरियाणा सरकार की निवेशक हितैषी नीतियां उत्पादन, अनुसंधान, डिज़ाइन और नवाचार केंद्र स्थापित करने की वैश्विक उद्यमियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने जापानी अभिवादन “कोन्निचिवा, मीना-सामा!” से करते हुए कहा कि जापान की ‘गनबट्टे’ की भावना — यानी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रतिबद्धता — ने पूरे विश्व को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध केवल कारोबार पर आधारित नहीं है; यह सांस्कृतिक मूल्यों का बंधन है। आज भारत और जापान की एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है। यह साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समृद्धि की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही की जापान यात्रा के दौरान, जापान और भारत दोनों राष्ट्रों ने अगले दशक के लिए संयुक्त दृष्टिकोण को अपनाया है। इसके तहत आर्थिक सुरक्षा से लेकर स्थिरता और प्रौद्योगिकी तक, हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। इसका सबसे महत्वपूर्ण परिणाम जापान द्वारा भारत में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में 10 ट्रिलियन जापानी येन का निवेश करने का ऐतिहासिक संकल्प है। यह निवेश दोनों देशों के विश्वास और हितों का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि हम सामान्य कारोबार से आगे बढ़कर आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम सेमीकंडक्टर्स, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क जैसी परिवर्तनकारी परियोजनाओं में सहयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दौरे को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले से ही जापानी उद्यमियों के लिए पसंदीदा स्थल है। गुरुग्राम और मानेसर के औद्योगिक केंद्र हमारी चिरस्थायी सांझेदारी के जीवंत प्रमाण हैं। आज लगभग 400 जापानी कंपनियां हरियाणा से काम कर रही हैं। ये उस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं, जिसकी नींव 1980 के दशक में सुजुकी के हरियाणा में आने के साथ पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपनी भौगोलिक स्थित का बड़ा लाभ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का प्रवेश द्वार है। हरियाणा का दो-तिहाई क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ता है। हमारा बुनियादी ढांचा विश्व स्तरीय है। हरियाणा सिर्फ एक बाज़ार नहीं है; यह विनिर्माण की महाशक्ति है। हमें अपने ऑटोमोबाइल सेक्टर पर गर्व है, जो भारत में सबसे अधिक यात्री कारों का निर्माण करता है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का वैश्विक सॉफ्टवेयर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा, हम टिकाऊ विनिर्माण में अग्रणी हैं। पानीपत को दुनिया के सबसे बड़े हैंडलूम केंद्र के रूप में जाना जाता है। हमारी सरकार ने जापान की तकनीकी ताकत व हमारे संयुक्त दृष्टिकोण के लक्ष्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाती नीतियां बनाई हैं। उन्होंने निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Osaka , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD