Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रश्मिका मंदाना ने खोला अभिनय का राज, बताया 'थामा' में कैसे निभाया ताड़का का किरदार

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:29 IST

फिल्मों की दुनिया में रश्मिका मंदाना ने अपनी खास जगह बना ली है। उन्हें सिर्फ दर्शकों का पसंदीदा चेहरा ही नहीं माना जाता, बल्कि उनकी अदाकारी और हर किरदार में खुद को ढालने की कला भी लोगों को काफी पसंद आती है। इन दिनों वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' को लेकर चर्चाओं में हैं। 

फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस सफलता के बाद रश्मिका ने अपने किरदार के अनुभव को लेकर बात की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि उनका किरदार 'ताड़का' इंसानी भावनाओं को धीरे-धीरे सीख रही है। ताड़का बहुत लंबे समय से जीवित है और जंगल में रहती है, इसलिए उसे इंसानों की भावनाओं और आदतों को समझना नया और रोचक लगता है। 

हर बार जब कोई रोता या हंसता है, तो वह सोचती है कि लोग ऐसा कैसे करते हैं। यही वजह है कि ताड़का इंसानों की हर छोटी-छोटी चीज सीखने की कोशिश करती है। रश्मिका ने अपने वैंपायर के किरदार को निभाने के लिए खुद को एक जानवर की तरह सोचा और इंसानों की आदतों और भावनाओं को अपने अभिनय में दिखाया।

उन्होंने कहा, ''मेरे किरदार के लिए रोना आसान नहीं है। ताड़का को रोना नहीं आता, इसलिए वह सिर्फ चिल्ला सकती है, और यही उसकी खास शक्ति है। इस बात को मैंने अपने अभिनय के जरिए दर्शाने की पूरी कोशिश की है, जिससे दर्शक मेरे किरदार की अलग दुनिया और अनुभवों को महसूस कर सकें। 

मैंने अपने किरदार की परफॉर्मेंस यह सोचकर तैयार की कि अगर मैं खुद जानवर से इंसान बनती, तो कैसे इंसानी भावनाओं को सीखती।'' फिल्म 'थामा' में रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक पत्रकार आलोक गोयल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है। 

आलोक का किरदार रश्मिका और नवाजुद्दीन के किरदारों के बीच चल रहे वैंपायरों के शक्ति संघर्ष में फंस जाता है। 'थामा' की सफलता के बाद रश्मिका अब अपनी अगली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है और इसमें दीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक राहुल रवींद्रन हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD