Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सरहद पार से चल रहे ड्रग कार्टेल से जुड़ा एक गुर्गा फिरोज़पुर से 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ है कि यह खेप सरहद पार से भेजी गई थी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 18:16 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस फिरोज़पुर ने सरहद पार से संचालित ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोरा निवासी गांव हबीब, फिरोज़पुर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ-साथ उसका हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पीबी-05-एयू-0504), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा सरहद पार से भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जुड़े अन्य संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआई फिरोज़पुर की पुलिस टीम ने फिरोज़पुर क्षेत्र में कार्रवाई की और संदिग्ध गुरप्रीत उर्फ़ गोरा को लिंक रोड बस्ती खुशहाल सिंह वाला, गांव हसन धूत, फिरोज़पुर से गिरफ्तार किया। एआईजी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के निर्देशों पर यह खेप स्थानीय तस्कर को सप्लाई करने जा रहा था। 

उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय तस्कर की पहचान और पाक-आधारित तस्कर की भूमिका सहित इस व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी फाज़िल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 17, दिनांक 28-10-2025 को दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD