Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर ली शपथ

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा निष्ठा और ईमानदारी से मनाया जाएगा विजिलेंस जागरूकता सप्ताह

Vigilance Bureau, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Central Vigilance Commission, Vigilance Awareness Week
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 11:15 IST

केंद्रीय सतर्कता आयोग के नेतृत्व में देशभर में शुरू की गई पहल के तहत, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भी 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक पूरे राज्य में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ मनाने के उद्देश्य से, आज विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की शपथ ली। 

यह शपथ संयुक्त निदेशक (शिकायत शाखा) प्रभजोत कौर ने विशेष डी.जी.पी.-कम-चीफ डायरेक्टर प्रवीन कुमार सिन्हा, तुषार गुप्ता और डियामा हरीश कुमार ओमप्रकाश (दोनों संयुक्त निदेशक) तथा हरप्रीत सिंह, ए.आई.जी. (आर्थिक अपराध विंग) की उपस्थिति में दिलाई। इस संबंध में आज एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार समाप्त करने हेतु ब्यूरो की ठोस और बहुआयामी पहलों में शामिल होने के लिए जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

यह सप्ताह “चौकसी : हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी” की थीम के तहत मनाया जाएगा, जो नैतिक प्रशासन को सुदृढ़ करने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रवक्ता ने बताया कि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो की सभी रेंजों के अधिकारियों को प्रत्येक ज़िले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (ए.सी.ए.एल.) के व्हाट्सऐप नंबर 9501200200 की पहुँच बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मार्च 2022 में शुरू किए गए इस समर्पित प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आम लोग भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो-वीडियो संदेश भेजकर गुप्त रूप से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज इस सप्ताह की शुरुआत के अवसर पर सभी ज़िला मुख्यालयों में सामूहिक रूप से एकजुटता की शपथ ली। उन्होंने आगे कहा कि व्यापक जनजागरण अभियान के तहत, भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगाए जाएंगे। 

इन बैनरों में नामित विजिलेंस अधिकारियों के संपर्क विवरण होंगे, जिससे नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे और इस अभियान में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के अतिरिक्त विजिलेंस ब्यूरो के रेंज अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे, जिनमें ईमानदारी और एकजुटता पर चर्चा के लिए प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने ज़िलों में विभिन्न विभागीय कार्यालयों के साथ तालमेल स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विजिलेंस और ईमानदारी का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।

 

Tags: Vigilance Bureau , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Central Vigilance Commission , Vigilance Awareness Week

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD