Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

आपका पसंदीदा स्क्वॉड लौट आया है! “यार जिगरी कसूती डिग्री – द फिल्म” 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़!

Pollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Yaar Jigree Kasooti Degree
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 18:03 IST

ओम जी सिने वर्ल्ड ने ट्रोल  पंजाबी के सहयोग से “यार जिगरी कसूती डिग्री – द फिल्म” की घोषणा एक भव्य समारोह के दौरान की, जो सीजीसी लांडरां में आयोजित हुआ। सैकड़ों विद्यार्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस शानदार इवेंट में पूरी स्टार कास्ट पुखराज भल्ला, अमृत एम्बी, पवन जोहल, हशनीन चौहान और अन्य कलाकारों के साथ लेखक-निर्देशक रैबी टिवाना और प्रोड्यूसर मुनीश साहनी भी शामिल हुए। 

इस मौके पर एक खास अनाउंसमेंट टीज़र जारी कर फिल्म की रिलीज़ डेट 7 अगस्त 2026 का आधिकारिक ऐलान किया गया। पंजाबी मनोरंजन जगत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज़ में से एक “यार जिगरी कसूती डिग्री” दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। 

इस सीरीज़ को YouTube पर 550 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। अब यह फिल्म उसी कहानी को आगे बढ़ाएगी पुराने किरदारों, कॉलेज की यादों और दोस्ती के जज़्बातों को एक नए अंदाज़ में पेश करेगी, इस बार और भी नए मोड़ों और भावनाओं के साथ।

अभिनेता पुखराज भल्ला ने कहा,  “यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, हमारी रीयूनियन है। दर्शकों ने हमें जितना प्यार दिया है, अब वही जादू हम बड़े पर्दे पर वापस लेकर आ रहे हैं।” निर्देशक रैबी टिवाना ने कहा, “‘यार जिगरी कसूती डिग्री’ एक सपना था जो हमने दर्शकों के साथ मिलकर देखा। 

उनके प्यार ने इसे एक नई दिशा दी। यह फिल्म उस यात्रा को और बड़े स्तर पर मनाने का हमारा तरीका है।” प्रोड्यूसर मुनीश साहनी ने कहा, “इस सीरीज़ को जो प्यार मिला है, वह ऐतिहासिक है। इसे सिनेमाघरों तक ले जाना एक स्वाभाविक कदम है, क्योंकि यह हर पंजाबी युवा के दिल से जुड़ी कहानी है। 

अब हम इसे ग्लोबल स्तर पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं।” “यार जिगरी कसूती डिग्री द फिल्म” यादों, सपनों और दोस्ती का जश्न होगी कक्षा से लेकर सिनेमाघरों तक की यह खूबसूरत यात्रा 7 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Yaar Jigree Kasooti Degree

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD